फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSKTK: थिएटर में चल रही थी 'सनी संस्कारी...', अचानक पहुंचे सान्या और रोहित; झूम उठे फैंस

Sat, 04 Oct 2025 02:59 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanya-Rohit At Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Screening: हाल ही में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ फिल्म 'सनी संस्कारी...' की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में पहुंच गए।
विज्ञापन
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम- @instantbollywood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म ना कर रही हो लेकिन हाल ही में थिएटर में शानदार नजारा देखने को मिला। दरअसल मुंबई के एक थिएटर में फिल्म दिखाई जा रही थी कि तभी वहां फिल्म की स्टारकास्ट सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ पहुंच गए। इस दौरान दोनों को देख खुशी के मारे फैंस झूम उठे।
विज्ञापन


फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान आए सान्या और रोहित
फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सान्या और रोहित पहुंचे। इसके बाद वहां मौजूद दर्शक स्टार्स के साथ तस्वीरें क्लिक कराते हुए नजर आए। थिएटर का माहौल देखने लायक था। इस दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 


फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज
जब रोहित और सान्या अचानक से थिएटर हॉल में दाखिल हुए, तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों और सीटियों से गूंज उठा। स्टार्स ने दर्शकों के साथ फिल्म देखी, हंसे, फोटो क्लिक कराई और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के लिए उनके प्यार का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन

फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। पहले दिन जहां फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की थी, वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को केवल 5.25 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14.5 करोड़ तक पहुंचा है। हालांकि शुरुआती उत्साह के बावजूद फिल्म की ग्रोथ उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

यह खबर भी पढ़ें: Farhan Akhtar: फरहान अख्तर की मां के साथ 12 लाख की धोखाधड़ी, ड्राइवर और पेट्रोल पंप कर्मचारी पर केस दर्ज

43% तक गिरी कमाई
पहले दिन की तुलना में फिल्म की कमाई में करीब 43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। देशभर में हिंदी शो की औसतन ऑक्यूपेंसी 18.01 प्रतिशत रही। सुबह के शो बेहद कमजोर रहे, जहां सिर्फ 9.06% दर्शक ही थिएटर्स तक पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें