फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फिल्म 'कैनेडी' बदल देगी आपका करियर…', सनी लियोन ने साझा किए फिल्म से जुड़े अनुभव; अनुराग कश्यप पर कही ये बात

Fri, 13 Feb 2026 06:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Leone On Kennedy Movie: सनी लियोन जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ में नजर आने वाली हैं। इसी बीच उन्होंने इस फिल्म को लेकर अपने अनुभव शेयर किए। 

विज्ञापन
सनी लियोन कैनेडी खबर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस सनी लियोन जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ में नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस फिल्म से जुड़े किस्से शेयर किए। साथ ही बताया कि कैसे ये फिल्म उनके करियर में बड़ा बदलाव ला सकती है। 

इसके बाद मुझे और अच्छा काम मिलेगा

विज्ञापन

पीटीआई से बातचीत में सनी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह उन फिल्मों में से एक है, जिसके बारे में जिन भी डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स से मैं मिली, उन्होंने कहा- ‘यह वही फिल्म है, जो आपकी इमेज या करियर बदल देगी।’ मुझे सच में लगता है कि यह फिल्म मुझे एक अलग मुकाम पर ले जा सकती है और उम्मीद है कि इसके बाद मुझे और अच्छा काम मिलेगा।’


अनुराग कश्यप के साथ कैसी थी सनी की बॉन्डिंग ?
उन्होंने आगे कहा, ‘अनुराग सर और मैंने साथ में कई खास पल शेयर किए। हम अपने अतीत, जिंदगी के अनुभवों और अलग-अलग कहानियों के बारे में बात करते थे। मुझे महसूस हुआ कि मुझे सच में देख या सुन रहा है। मैं सुरक्षित महसूस करती थी, और उसी वजह से मैं स्क्रीन पर भी बेहतर प्रदर्शन कर पाई।’

सनी ने कहा, ‘यह बहुत जरूरी होता है, लेकिन बहुत कम लोग आपको ऐसा माहौल देते हैं, जहां आप सुरक्षित महसूस करें। जब आपको लगता है कि आप अच्छे हाथों में हैं, तब आप खुलकर अपना काम कर पाते हैं।’

विज्ञापन



विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म, क्या है सनी का रोल? 
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित ‘कैनेडी’ में सनी लियोन के साथ राहुल भट्ट प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में सराहना बटोरने के बाद अब यह फिल्म भारत में 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो रही है।

इस फिल्म में सनी ‘चार्ली’ का किरदार निभा रही हैं, जो मुख्य किरदार उदय शेट्टी की दुनिया में उलझ जाती है। उदय शेट्टी का रोल राहुल भट्ट ने निभाया है, जो फिल्म में एक पहले एक पुलिसवाला रहता है और बाद में कॉन्ट्रैक्ट किलर बन जाता है। सनी के मुताबिक, चार्ली एक रहस्यमयी, नाजुक लेकिन अंदर से मजबूत लड़की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें