'आमिर संग 30 सेकेंड मिलना भी खुद की खुशनसीबी समझूंगी'
- फोटो : getty
''मुझे अगर आमिर खान के साथ परदे पर 30 सेकेंड भी मिलें तो अपने आप को खुशनसीब समझूंगी और जिंदगी उस आधा मिनट की यादों के सहारे खुशी से बिता दूंगी। आमिर कहें तो मैं सीन का पेड़ बन जाऊं, वो जो कहें मेरे लिए उससे अच्छी बात नहीं होगी" ये कहना है बॉलीवुड में बेबी डॉल का तमगा पा चुकी अदाकारा सनी लियोनी का।
सनी लियोनी की आमिर के प्रति दीवानगी का अंदाजा उनकी बातों से लगता है। सनी आमिर के साथ फिल्मों में चंद सेंकेंड का ऑफर भी नहीं ठुकराना चाहती हैं। सनी कहती हैं कि जब मैं आमिर से मिली तो वह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा लम्हा था। मुझे कोई उम्मीद नहीं है कि कभी उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन जब आमिर ने कहा कि वो भी मेरे साथ काम करना चाहते हैं तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मैं उस खुशनुमा पल के बारे में आपको बता नहीं सकती।
मैं इतने में ही अपने आपको खुशकिस्मत समझूंगी अगर आमिर के साथ परदे पर एक झलक भर का वक्त मिले।
आमिर के साथ काम करने की चाहत सनी पहले भी जता चुकी हैं। मामले ने तब तूल पकड़ा था जब एक टीवी एंकर ने सनी का इंटरव्यू लिया था और उनसे उनके आतीत को लेकर सवाल किया था। सनी को दुनिया में बेस्ट पोर्न स्टार के तौर पर पहले से जानती है।