बॉलीवुड की हॉट अदाकारा सनी लियोनी गुरुवार को एक मोबाइल स्टोर के उद्घाटन के लिए कोच्ची पहुंची। यहां उनके फैंस ने उनका स्वागत बेहद गर्मजोशी के साथ किया।
उनकी एक झलक पाने के लिए उनके हजारों फैंस यहां उमड़े हुए थे। जिसकी वजह से कोच्ची ट्रैफिक पुलिस को महात्मा गांधी रोड पर ट्रैफिक कंट्रोल करना बेहद मुश्किल हो गया।
पढ़ें- सनी लियोनी को देखने आई इस भीड़ को देखकर तो नेता भी शरमा जाएं
जिसके बाद भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को दो बार बल का प्रयोग भी करना पड़ा। बता दें कि पुलिस ने मोबाइल स्टोर के मालिक और अन्य 100 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 283 और 34 के तहत शहर में कई घंटों तक ट्रैफिक रोकने के खिलाफ मामला दर्ज किया।
सनी लियोनी के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बसों और इमारतों पर चढ़े दिखाई दिए। सनी लियोनी की कार बड़ी मुश्किल से भीड़ से निकाली गई। बाद में सनी लियोन ने कोच्ची से अपना एक वीडियो पोस्ट करके लिखा, 'मेरे पास कोच्चि के लोगों का शुक्रिया करने के लिए शब्द नहीं है, मैं आपके प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करती हूं. मैं 'गॉड्स ओन कंट्री' को कभी नहीं भूल पाउंगी। शुक्रिया'