विक्की कौशल-कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09 @katrinakaif
2021 में हुई थी विक्की-कटरीना की शादी
कटरीना और विक्की कौशल ने कई दिनों तक गुपचुप डेटिंग करने के बाद साल 2021 में शादी की थी। यह शादी एक निजी समारोह में हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। अब शादी के लगभग चार साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके फैंस को ये जानकारी दी थी। इस तस्वीर में विक्की, कटरीना के बेबी बंप को प्यार से पकड़े हुए नजर आए थे।
‘मेरी क्रिसमस’ में आखिरी बार दिखी थीं कटरीना
वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ आखिरी बार ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं। जबकि विक्की कौशल इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ में आखिरी बार दिखाई दिए थे। विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।