फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: 'मैं निकला गड्डी लेके', आंखों पर चश्मा; सिर पर टोपी पहन 'गदर' स्टाइल में निकले सनी देओल

Sun, 28 Sep 2025 06:24 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Deol Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो कार चलाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि जिसने ज्यादा ध्यान खींचा है वो है उनके वीडियो पर मौजूद कैप्शन ने। 
विज्ञापन
सनी देओल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल का हालिया अंदाज फैंस को भा गया। दरअसल अभिनेता गाड़ी चलाते हुए नजर आए और वीडियो के कैप्शन में जो उन्होंने लिखा, उसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन


वायरल हुआ सनी पाजी का वीडियो
सोशल मीडिया पर हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वो अपनी भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए कार ड्राइव करते नजर आए। इस वीडियो ने फैन्स का दिल जीत लिया है, क्योंकि इसमें सनी का वही जोशीला अंदाज दिखाई दिया, जो दर्शकों को उनकी फिल्मों में बेहद पसंद आता है।

Sunny Deol Drives To Nephew39s Wedding Singing Main Nikla Gaddi Leke
विज्ञापन


वीडियो में सनी देओल कार ड्राइव करते हुए काफी उत्साहित नजर आते हैं। उन्होंने पंजाबी अंदाज में कहा कि वो अपने भतीजे की शादी में शामिल होने दिल्ली जा रहे हैं और परिवार के सभी सदस्य इस खास मौके पर मौजूद होंगे। चेहरे पर मुस्कान, सिर पर हैट और आंखों पर सनग्लासेस पहने सनी का यह लुक बेहद कैज़ुअल लेकिन आकर्षक रहा।

वीडियो के कैप्शन में खींचा ध्यान
वीडियो शेयर करते समय उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी ही सुपरहिट फिल्म 'गदर' के मशहूर गाने मैं निकला गड्डी लेके को याद किया। उनके इस कैप्शन को देखकर कई लोगों को गदर वाले सनी पाजी की याद आ गई।

यह खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor Birthday: 'मेरी दाढ़ी...,'जन्मदिन की बधाई के लिए रणबीर ने फैंस का किया शुक्रिया; वीडियो वायरल

फिल्मों में भी छाने को तैयार सनी
निजी पलों के साथ-साथ सनी देओल का पेशेवर सफर भी इस वक्त सुर्खियों में है। अभिनेता जल्द ही अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ लेकर आ रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट 22 जनवरी 2026 तय की गई है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे सितारे भी नज़र आएंगे। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। हाल ही में सनी देओल ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी भी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा कर लिखा था- 'मिशन पूरा हुआ, फौजी साइन ऑफ।'

आगे की बड़े प्रोजेक्ट्स
‘बॉर्डर 2’ के अलावा सनी देओल आमिर खान प्रोडक्शन की ‘लाहौर: 1947’ में भी अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। यही नहीं, नितेश तिवारी की मेगा प्रोजेक्ट ‘रामायण’ में वो भगवान हनुमान का किरदार निभाते दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के रूप में और साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें