इस साल देओल फैमिली धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन को भव्य अंदाज में सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रही थी, मगर वक्त और किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अफसोस की अपने जन्मदिन से चंद दिन पहले ही-मैन का निधन हो गया। दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की 08 दिसंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। देओल परिवार इसे यादगार तरीके से सेलिब्रेट करने की तैयारी में है।
खंडाला स्थित फार्महाउस पर होगा आयोजन
अभिनेता धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन को उनके खंडाला स्थित फार्महाउस पर सेलिब्रेटि किया जाएगा। सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता का 90वां जन्मदिन शानदार तरीके से सेलिब्रेट करना चाह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जश्न में वे धर्मेंद्र के फैंस को भी शामिल करेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल और बॉबी देओल ने इस खास दिन को खूबसूरत अंदाज में मनाने का फैसला किया है।