फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा के साथ अनबन की अटकलों के बीच खाटू श्याम पहुंचीं सुनीता आहूजा; दर्शन कर मांगी मुराद, वीडियो वायरल

Mon, 24 Aug 2026 05:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunita Ahuja Visits Khatu Shyam: सुनीता आहूजा और गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के रिश्ते में अनबन होने जैसी खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच सुनीता खाटू श्याम मंदिर पहुंचीं।
विज्ञापन
खाटू श्याम बाबा के दरबार पहुंचीं सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदा और सुनीता आहूजा लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर किसी अन्य हीरोइन के साथ अफेयर होने जैसे आरोप लगाए हैं। बीते दिनों उन्होंने राखी सावंत से बातचीत में यह तक कहा कि गोविंदा दूसरी शादी की प्लानिंग कर रहे थे। इस बीच सुनीता खाटू श्याम बाबा के दरबार में पहुची हैं।

विज्ञापन

खाटू श्याम बाबा के दरबार पहुंचीं सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम
श्याम बाबा के दरबार में पहुंचीं सुनीता आहूजा
गोविंदा के साथ रिश्ते में उतार-चढ़ाव की खबरों के बीच सुनीता आहूजा हारे के सहारे श्याम बाबा के दरबार में पहुची हैं। वे खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने गईं। उनका एक वीडियो सामने आया है। पिंक कलर के सूट में सिर पर दुपट्टा ओढ़े वे बाबा श्याम के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने खाटू श्याम बाबा की तस्वीर अपने मोबाइल के कैमरे से क्लिक की। पिंकविला के इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया गया है।
 

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते पर मैनेजर ने क्या कहा था?
गोविंदा के साथ निजी जिंदगी में आई कथित दरार के बात सुनीता आहूजा ने तलाक की अर्जी दायर की थी। हालांकि, बीते दिनों उन्हें अपने बेटे यश के साथ कोर्ट से वापस आते देखा गया। इसके बाद ऐसी चर्चाएं होने लगीं कि क्या गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में खटास आ गई है? मगर, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने ऐसी अटकलों को नकार दिया था।
  • शशि सिन्हा ने स्पष्ट किया था कि सुनीता आहूजा तलाक की याचिका वापस लेने कोर्ट गई थीं।
  • मैनेजर ने यह भी कहा कि दोनों के बीच अब सबकुछ सामान्य हो चुका है।

सुनीता और गोविंदा इंस्टा पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या गोविंदा और सुनीता ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो?
मैनेजर की तरफ से रिश्ते में सबकुछ सामान्य होने की बात कहे जाने के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी बातें कही जा रही हैं कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक दोनों के इंस्टा अकाउंट की पड़ताल करने पर ऐसा नहीं दिखा। गोविंदा और सुनीता दोनों ही एक-दूसरे की फॉलोइंग लिस्ट में हैं।
विज्ञापन

सुनीता आहूजा ने राखी सावंत से क्या कहा था?
  • सुनीता आहूजा ने राखी सावंत के साथ बातचीत में एक चौंकाने वाला खुलासा किया।
  • सुनीता ने राखी सावंत से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया कि गोविंदा दूसरी शादी की तैयार कर रहे थे। 
  • सुनीता ने यह बात उस वक्त कही, जब राखी पैपराजी के सामने ही फोन स्पीकर पर रखकर उनसे बातें कर रही थीं। 
  • सारी बातचीत कैमरे में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगे। 
  • सुनीता ने दावा किया कि जब उन्हें पता चला है कि गोविंदा फिर से शादी करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें