अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच का तनाव बीते दिनों काफी चर्चा का विषय रहा। कपल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। मगर अब सुनीता ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपने रिश्ते को बचाने के बारे में काफी कुछ कहा।
रिश्ते पर क्या बोलीं सुनीता?
सुनीता आहूजा ने गोविंदा और उनकी को-स्टार पर अफेयर के आरोप लगाए थे। हाल ही में पिंकविला से हुई बातचीत में सुनीता ने कहा, ‘यह 40 साल पुरानी शादी है, आखिर क्यों नहीं टिकेगी? सब ठीक है, वो वही कर रहे हैं, जो उन्हें पसंद है। मैं काम कर रही हूं और मेरा पूरा ध्यान काम पर ही है, लेकिन इस जन्म में हमें कोई कभी अलग नहीं कर सकता। बाकी, मैंने सब कुछ ईश्वर पर छोड़ दिया है. भगवान के अलावा मैं किसी से कुछ नहीं मांगती। उनके लिए और मेरे लिए जो भी सही होगा, भगवान हमारे साथ वही करेंगे।’
यशवर्धन आहूजा, सुनीता आहूजा और टीना आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunita.ahuja.7583
बच्चों को नहीं करना चाहती पिता से अलग
बीते दिनों सुनीता आहूजा ने टॉल टेल्स कोलकाता में आईबीएनएस से बातचीत में सुनीता ने कहा, 'मैं ऐसी इंसान नहीं हूं, जो बच्चों से कहे कि वे अपने पिता को छोड़ दें। यह उनका अपना फैसला है। मेरा मतलब है, ऐसा कहना बेकार है क्योंकि वे उनके पिता हैं। उन्हें भी इस बारे में सोचना चाहिए। सिर्फ महिलाओं को ही क्यों सोचना चाहिए? महिलाएं डिप्रेशन में क्यों रहें?'
गोविंदा और सुनीता आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
नहीं दे पाई 40 साल में खुशी
आईबीएनएस को दिए अपने इंटरव्यू में सुनीता काफी भावुक हुई थीं। उन्होंने कहा, ‘उन्हें वहां वह खुशी मिल रही है, जो मैं उन्हें 40 वर्षों में नहीं दे पाई। शायद कोई और उन्हें यह खुशी दे रहा है। मुझे ऐसा ही लगता है। ईश्वर उनका भला करे। उन्हें खुश रहने दें। अगर हम इन चक्करों में पड़ेंगे, तो हमारी साख भी जाएगी और हमारा काम भी जाएगा।’
गोविंदा, सुनीता आहूजा
- फोटो : ट्विटर
कब हुई गोविंदा की शादी?
गोविंदा ने सुनीता आहूजा से 11 मार्च 1987 को शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं- बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा। दोनों के रिश्ते में पिछले दो वर्षों से खटास है। दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। सुनीता ने अपने पति गोविंदा पर आरोप लगाया है कि उनका कोमल रानी स्वर्णकार नाम की अभिनेत्री के साथ रिश्ता है।