अपने परिवार के साथ गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@govinda_herono1
सुनीता आहूजा ने दी चुनौती
सुनीता ने दो टूक कहा कि अफवाहों के पीछे भागने की बजाय लोगों को सीधे आकर सच्चाई पूछनी चाहिए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, ‘जिस किसी की हिम्मत है, वो मेरे सामने आकर पूछे। अफवाहों पर आंख मूंदकर भरोसा करना सही नहीं है। जब भी कुछ सच होगा, मैं खुद सामने आकर सबको बताऊंगी। लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि भगवान मेरे घर को टूटने नहीं देंगे।’
यह खबर भी पढ़ें: Mahavatar Narasimha: नरसिंह जयंती पर 'महावतार नरसिम्हा' की झलक में सुनाई दी दहाड़, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
गोविंदा और सुनीता की प्रेम कहानी
गोविंदा और सुनीता की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात उस वक्त हुई थी जब गोविंदा कॉलेज में थे और सुनीता स्कूल में। सुनीता अपनी बहन के घर रहती थीं, जो गोविंदा के मामा की पत्नी थीं। शुरूआत में दोनों की आपस में नहीं बनती थी लेकिन वक्त के साथ यह रिश्ता प्यार में बदल गया। साल 1986 में दोनों ने शादी की, लेकिन इंडस्ट्री में गोविंदा की इमेज और करियर को देखते हुए इस शादी को कई सालों तक छुपाकर रखा गया।