सार
Sunil Shetty Praised Jemimah Amid Palash-Smriti Controversy: पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टलने का मामला तुल पकड़ चुका है। इस मामले में हर दिन नए मोड़ और कथित खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच सुनील शेट्टी ने क्रिकेटर जैमिमा को मुश्किल वक्त में स्मृति का साथ देने के लिए सराहा है। जानिए, सुनील शेट्टी ने क्या कहा?
पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी को टले हुए 6 दिन हो चुके हैं। इस बीच पलाश की फ्लर्टिंग वाली कथित चैट सामने आई। साथ ही कुछ लड़कियों के साथ भी इस म्यूजिक कंपोजर का नाम जोड़ा गया। इस बीच क्रिकेटर और स्मृति मंधाना की दोस्त जैमिमा रोड्र्रिग्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसकी तारीफ सुनील शेट्टी भी कर रहे हैं।
सुनील शेट्टी ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?
खबर है कि ऑस्ट्रेलिया में चल रहे वुमन बिग बैश लीग के बचे हुए सेशन में न खेलने का फैसला जैमिमा ने लिया है। इसी बात के लिए सुनील ने जैमिमा की तारीफ की है। वह अपनी ट्विटर पोस्ट में एक अखबार की कटिंग शेयर करते हैं, जिसमें यह खबर छपी है। आगे वह अपनी एक्स (ट्विटर) अकाउंट की पोस्ट में लिखते हैं, ‘सुबह-सुबह यह आर्टिकल पढ़ा और मेरा दिल खुश हो गया। जैमिमा WBBL छोड़कर स्मृति के साथ हैं। कोई बड़ा बयान नहीं, बस चुपचाप एकजुटता। असली टीममेट्स यही करते हैं।’
पलाश के परिवार ने भी दिया बड़ा बयान
एक तरफ पलाश पर रिश्ते में कथित धोखेबाजी के आरोप लग रहे हैं। लेकिन परिवार ने स्मृति संग शादी को लेकर अलग ही बयान दिया है। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से की गई बातचीत में पलाश की मां अमिता मुछाल ने कहा, ‘स्मृति और पलाश दोनों तकलीफ में हैं। पलाश ने हमेशा अपनी दुल्हन के साथ घर आने का सपना देखा था। मैंने स्मृति के लिए खास वेलकम की तैयारी भी की थी। सब ठीक हो जाएगा, शादी जल्द होगी।'
ये खबर भी पढ़ें: Palash Muchhal: नंदिका का पलाश के साथ नाम जुड़ने पर दोस्त ने तोड़ी चुप्पी, शादी टलने पर कही बड़ी बात
क्या है स्मृति और पलाश की शादी टलने का पूरा मामला?
अब तक शादी टलने और कथित चैट के बाद स्मृति और पलाश का कोई बयान सामने नहीं आया है। स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से मेहंदी और हल्दी फंक्शन की वीडियो हटा दिए हैं, उनकी दोस्तों ने भी फोटो, वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए हैं। लेकिन पुरानी तस्वीरें अब भी मौजूद हैं। बताते चलें कि 23 नवंबर को क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी होनी थी। लेकिन उसी दिन मीडिया को सूचित किया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है। अब स्मृति के पिता को अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। इसी बीच पलाश भी वायरल इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी बहन और सिंगर पलक को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। पलाश को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इन सब बातों के बीच एक कथित चैट भी वायरल हुईं, जिसमें पलाश किसी मैरी डिकोस्टा नाम की लड़की से फ्लर्ट कर रहे हैं। बाद में एक कोरियोग्राफर नंदिका के साथ भी पलाश का नाम जोड़ा गया। लेकिन इस पूरे मामले में मैरी डिकोस्टा और नंदिका की दोस्त ने सफाई दी है।