फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना से लेकर सुनील शेट्टी तक सबने मनाया जश्न, महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम को दी बधाई

Fri, 31 Oct 2025 12:32 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs Reaction On Team India Win: महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में भारतीय टीम ने एंट्री कर ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने फाइनल में जगह बनाई। अब भारत की इस जीत पर सेलेब्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
करीना कपूर, जेमिमा रोड्रिग्ज और सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्डकप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने सेमीफाइनल फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से शिकस्त देकर तीसरी बार विश्वकप के फाइनल में जगह बनाई है। अब हर कोई भारतीय टीम को इस शानदार जीत पर बधाई दे रहा है और फाइनल में जीत की प्रार्थना कर रहा है। सिनेमा और मनोरंजन जगत के भी तमाम सितारों ने भारतीय महिला टीम की इस जीत पर खुशी जताते हुए बधाई दी है।

सुनील शेट्टी ने जीत को बताया मैजिकल

विज्ञापन

अभिनेता सुनील शेट्टी ने भारत की जीत पर खुशी जताते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। अभिनेता ने टीम इंडिया की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रनों का लक्ष्य काफी बड़ा था। लेकिन हमारा विश्वास उससे भी बड़ा था। जेमिमा रोड्रिग्ज का शानदार शतक और टीम का निडर चेज। फाइनल में टीम इंडिया।’   

करीना ने दी जीत की बधाई

विज्ञापन

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी भारतीय महिला टीम का उत्साहवर्धन किया और जीत पर खुशी जताई। करीना मैच देखने भी पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जैसा कि मैं कहती हूं लड़कियां सब कर सकती हैं। शानदार टीम इंडिया।’ इसके अलावा करीना ने जेमिमा की तारीफ करते हुए भी एक स्टोरी साझा की है।





राजपाल यादव बोले- हमारी शेरनियां छा गईं
कॉमेडियन-एक्टर राजपाल यादव ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताते हुए लिखा, ‘हमारी शेरनियां छा गईं। हम फाइनल में पहुंच गए।’



सैयामी बोलीं- शाबाश लड़कियां
अभिनेत्री सैयामी खेर ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताते हुए लिखा, ‘हम सब रो रहे हैं। यह जीत बहुत ही खास है। शाबाश लड़कियों।’ इसके अलावा सैयामी ने एक पोस्ट जेमिमा के लिए भी शेयर की है।





रूपाली गांगुली ने दी बधाई
‘अनुपमा’ फेम टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई। रूपाली ने टीम इंडिया को विश्वकप के सेमीफाइनल में जीत हासिल करने पर खुशी जताई है। 



वरुण ने जताई खुशी
अभिनेता वरुण धवन ने भी इंडिया के फाइनल में पहुंचने पर खुशी जताते हुए स्टोरी साझा की है। उन्होंने एक फोटो जेमिमा की शेयर की है और एक में हरमनप्रीत कौर नजर आ रही हैं और फाइनल लिखा हुआ है। 





आयुष्मान ने शेयर किया वीडियो
आयुष्मान खुराना ने टीम इंडिया की जीत पर जिम से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने जेमिमा की उनकी शानदार पारी के लिए तारीफ की है।





विक्रांत ने जेमिमा को बोला शुक्रिया
विक्रांत मैसी ने जेमिमा की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें उनकी शानदार पारी के लिए शुक्रिया बोला है। साथ ही टीम को फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें