फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: महिलाओं पर विवादित बयान के बाद सुनील शेट्टी का खुलासा, बेटी अथिया से पड़ती है डांट

Tue, 29 Jul 2025 08:33 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suniel Shetty on Controversial Remark: अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनके द्वारा दिए गए विवादित बयानों के बाद उन्हें बेटी अथिया से काफी डांट पड़ती है।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी-अथिया शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के 'अन्ना' यानी सुनील शेट्टी हाल के दिनों में अपने बयानों के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। जहां एक तरफ वो सोशल मीडिया और इंटरव्यूज में मुखर होकर अपने विचार रखते हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी उनके बयानों को लेकर अक्सर नाराज होती हैं। अब कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जिसके बारे में खुद सुनील ने बताया है। 
विज्ञापन


सुनील शेट्टी ने किया खुलासा
'जूम' के साथ एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि अथिया उनकी हर बातचीत पर बारीकी से नजर रखती हैं और कई बार उन्हें डांट भी देती हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'जब भी मैं कोई इंटरव्यू देता हूं और कुछ ऐसा कह देता हूं जो लोगों को गलत लगे, तो सबसे पहले घर पहुंचते ही अथिया की फटकार सुनने को मिलती है। वो कहती है – ‘पापा, चुप रहिए ना! आपको बस नो कमेंट कहना था।'

ये खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: दूसरे मंडे टेस्ट में भी पास हुई 'सैयारा', जानें दूसरी फिल्मों का भी कलेक्शन
विज्ञापन


बयान पर सुनील ने दी सफाई
सुनील का कहना है कि प्रमोशन के दौरान वो कोशिश करते हैं कि विवादास्पद सवालों से बचें, लेकिन कभी-कभी भावनाओं में बहकर बोल जाते हैं और फिर नतीजा भुगतना पड़ता है। वो मानते हैं कि अथिया ही इकलौती हैं जिनसे वो सच में डरते हैं। उन्होंने कहा, 'बेटी का डर बड़ा प्यारा होता है।'

सुनील ने दिया था विवादित बयान
दरअसल, हाल ही में सुनील शेट्टी को कुछ इंटरव्यूज में दिए गए बयानों के लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने ये कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि पति को करियर बनाने का मौका मिलना चाहिए और पत्नी को बच्चे की जिम्मेदारी समझनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अथिया की नेचुरल कंसीव करने के लिए तारीफ करते हुए कुछ ऐसा कहा, जिसे सोशल मीडिया पर कई लोगों ने महिलाओं को जज करने वाला बयान बताया।

इन बयानों पर उनकी काफी आलोचना हुई और उन्हें जेंडर स्टीरियोटाइप को बढ़ावा देने वाला कहा गया। हालांकि, अब सुनील ने माना है कि कई बार वो बिना सोचे समझे बोल जाते हैं और इसके लिए उन्हें घर पर डांट पड़ती है।

सुनील शेट्टी का वर्कफ्रंट
काम के मोर्चे पर बात करें तो सुनील शेट्टी इस वक्त अपनी वेब सीरीज 'हंटर 2' में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ अनुशा दांडेकर और जैकी श्रॉफ भी हैं। यह सीरीज एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है। इसके अलावा वो जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भी दिखाई देंगे, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, संजय दत्त, अर्शद वारसी और रवीना टंडन जैसे सितारे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें