फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kesari Veer: 'केसरी वीर' की स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे, जिया खान को याद कर सूरज पंचोली पर भड़के फैंस

Thu, 22 May 2025 09:22 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kesari Veer Screening: फिल्म केसरी वीर की स्क्रीनिंग पर सूरज पंचोली और उनके पेरेंट्स आदित्य पंचोली और मां जरीना वहाब को एकसाथ देखकर फैंस को फिर जिया खान याद आ गईं। जिसके बाद फैंस सूरज पर भड़क उठे।।

विज्ञापन
सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की आगामी फिल्म ‘केसरी वीर’ की स्क्रीनिंग में फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा बॉलीवुड की भी कई हस्तियां शामिल हुईं। इनमें सुनील शेट्टी के दोस्त जैकी श्रॉफ और उनके बेटे टाइगर श्रॉफ समेत सूरज पंचोली के भी पेरेंट्स आदित्य पंचोली और जरीना वहाब शामिल हुए।

कैजुअल लुक में पहुंचे सुनील शेट्टी

विज्ञापन

स्क्रीनिंग में फिल्म में नजर आ रहे अभिनेता सुनील शेट्टी ब्लू जींस और ग्रे कलर की हॉफ शर्ट में पहुंचे। अभिनेता ने व्हाइट स्नीकर्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।
 


 

गोल्डन लहंगे में खूबसूरत लगीं आकांक्षा शर्मा
‘केसरी वीर’ से डेब्यू कर रहीं एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा फिल्म की स्क्रीनिंग में गोल्डन और पिंक कलर का लहंगा पहने नजर आईं। इस दौरान उनका नो जूलरी लुक देखने को मिला। उन्होंने कैमरे के सामने सोलो और बाद में सूरज पंचोली के साथ भी पोज दिए।

विज्ञापन

 


 

सूरज पंचोली को पेरेंट्स के साथ देख फैंस को याद आईं जिया खान
इस इवेंट के दौरान सूरज पंचोली के पेरेंट्स पिता सूरज पंचोली और मां जरीना वहाब भी एक साथ नजर आए। पेरेंट्स के साथ सूरज ने कैमरे के सामने पोज भी दिए। हालांकि, सूरज पंचोली और उनके पैरेंट्स को एक साथ देखकर यूजर्स को एक बार फिर जिया खान याद आ गईं। जब स्क्रीनिंग के दौरान आदित्य पंचोली ने सूरज पंचोली की तारीफ की तो फैंस भड़क गए। फैंस ने कर्मा लौटकर आएगा। भगवान कभी माफ नहीं करेगा और भगवान इंसाफ जरूर करेगा। जैसे कमेंट्स किए। कई लोगों ने ये भी कमेंट किया कि सूरज पंचोली कभी खुश नहीं रहेंगे।
 




यह खबर भी पढ़ेंः Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ की रफ्तार, जानें ‘रेड 2’ और बाकी फिल्मों का क्या है हाल

 

टाइगर और जैकी श्रॉफ भी पहुंचे
इवेंट में सुनील शेट्टी के दोस्त और अभिनेता जैकी श्रॉफ भी पहुंचे। जैकी ने इस दौरान सूरज को गले लगाया और एक पौधा दिया। जैकी श्रॉफ के अलावा उनके बेटे और अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी ऑल ब्लैक लुक में इवेंट में पहुंचे।
 



 

 

23 मई को रिलीज होगी फिल्म
‘केसरी वीर’ 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली के साथ आकांक्षा शर्मा और विवेक ओबेरॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें