फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा पागल दीवाना 2: सुनील शेट्टी ने किया बड़ा खुलासा, जल्द बनने जा रही फिल्म; जानें कब शुरू होगी शूटिंग

Fri, 13 Nov 2026 12:02 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना’ के दूसरे पार्ट का फैंस को खूब इंतजार है। 
  • अपनी रिलीज के 24 साल बाद इस फिल्म का अब सीक्वल बनने जा रहा है। 
  • अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक बातचीत के दौरान इसके अगले पार्ट की जानकारी दी।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी, फिल्म आवारा पागल दीवाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना’ का सीक्वल बनने जा रहा है। अभिनेता सुनील शेट्टी ने फैंस को यह खुशखबरी दी है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है।

‘आवारा पागल दीवाना 2’ पर क्या बोले सुनील? 

विज्ञापन

सुनील शेट्टी ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना 2’ के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है, इस पर काम जारी है।’  इस पर उनसे सवाल हुआ कि क्या इसकी शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है? इसके जवाब में शेट्टी ने कहा कि हां ऐसा हो सकता है।

Trending Videos

सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

सफलता से खुश हैं अभिनेता 
इस बातचीत में आगे सुनील शेट्टी ने 2026 के प्रोजेक्ट्स पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने बॉर्डर 2 में भी काम किया है। मैं उसमें सिर्फ एक सीन में था, लेकिन मैं इसे एक सफलता मानता हूं क्योंकि आखिरकार यह हमारी फ्रेंचाइज बन गई है। जिस तरह से चीजें आगे बढ़ रही हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं। साथ ही, भारत के सुपर फाउंडर्स के पहले सीजन की सफलता से भी मुझे बहुत खुशी है।’

विज्ञापन

फिल्म आवारा पागल दीवाना - फोटो : सोशल मीडिया

 दर्शकों को आई थी पसंद ‘आवारा पागल दीवाना’
साल 2002 में रिलीज हुई आवारा पागल दीवाना का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला ने किया था और फिल्म को सारे किरदार काफी मजेदार थे। सुनील शेट्टी के अलावा, इस एक्शन - कॉमेडी में अक्षय कुमार, आफताब शिवदासानी, परेश रावल, अमृता अरोरा, आरती छाबड़िया, प्रीति झंगियानी, सुप्रिया पिलगांवकर, ओम पुरी, जॉनी लीवर और राहुल देव ने अभिनय किया था। इतने सारे लोकप्रिय कलाकारों के एक साथ आने से फिल्म में भरपूर कॉमेडी और एक्शन देखने को मिला था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें