फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी को दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'अब आपका वक्त है'

Sun, 28 Dec 2025 11:17 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ahan Shetty Birthday: सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी के 30वें जन्मदिन पर एक प्यारी पोस्ट लिखी है। पोस्ट के साथ उन्होंने एक शानदार तस्वीर भी शेयर की है।
विज्ञापन
अहान शेट्टी, सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@suniel.shetty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच आज वह अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर उनके पिता सुनील शेट्टी ने उनकी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक नोट लिखा है। उन्होंने अपने बेटे के बारे में लिखा कि उनकी तरक्की से खुशी होती है। 
विज्ञापन

 

सुनील शेट्टी की पोस्ट में क्या है?
सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अहान शेट्टी के जन्मदिन पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा है 'तुम्हें हिम्मत के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए देख कर सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। तुम जो बन गए हो उसके लिए मुझे गर्व है। जो चीजें तुम्हारा इंतजार कर रही हैं, उसके लिए भी मुझे गर्व है। तुमसे एक बात कहना चाहता हूं। घड़ी ने अपने हाथ बदल लिए हैं। अब तुम्हारा वक्त है।'

'बहस के बाद मुझे पीटते थे', 'बिग बॉस 19' फेम मालती चाहर ने मां-बाप को लेकर किया बड़ा खुलास

सेलेब्स ने किए कमेंट
सुनील शेट्टी की पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है और कई सेलेब्स ने इस पर कमेंट किए हैं। अभिनेता रजत बेदी ने सुनील शेट्टी की पोस्ट पर दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। सोनू सूद ने अहान शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी है। एक यूजर ने अहान शेट्टी को दुआ देते हुए लिखा है 'बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी।'



विज्ञापन

अहान शेट्टी का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि अहान शेट्टी ने फिल्म 'तड़प' (2021) से बॉलीवुड में कदम रखा था। वह जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' का हिस्सा होंगे। यह फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इसमें अहान शेट्टी के अलावा सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और सोनम बाजवा जैसे कलाकार होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें