फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paresh Rawal Bday: सुनील शेट्टी ने परेश रावल को दी जन्मदिन की बधाई, 'हेरा फेरी 3' को लेकर यूजर्स ने की गुजारिश

Fri, 30 May 2025 01:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suniel Shetty Birthday Wish to Paresh Rawal: बॉलीवुड के अभिनेता सुनील शेट्टी ने परेश रावल को जन्मदिन की बधाई दी है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे एक गुजारिश की है।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी, परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता परेश रावल आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से वे 'हेरा फेरी 3' से बाहर होने की वजह से सुर्खियों में हैं। उनके और अक्षय कुमार के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है और इस विवाद के बीच सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर परेश को जन्मदिन की बधाई दी।

विज्ञापन

सुनील शेट्टी ने परेश रावल को दी बधाई
सुनील शेट्टी ने परेश रावल के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा 'उस आदमी के लिए... जो बुद्धि और ज्ञान दोनों का पावरहाउस है और उससे भी बेहतरीन इंसान है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं परेश जी। हमेशा ढेर सारा प्यार और सम्मान सर परेश रावल।' 

सुनील शेट्टी से यूजर्स ने की गुजारिश
ट्वीट पर जवाब देते हुए प्रशंसक सुनील से अक्षय और परेश के बीच की समस्या को सुलझाने के लिए कह रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया 'सर अपनी गलतफहमी दूर रखें और हम दर्शकों के बारे में सोचें! कृपया 'हेरा फेरी 3' में एक साथ काम करें। हम वास्तव में आप में से 3 लोगों को एक फ्रेम में चाहते हैं।'

एक दूसरे एक्स यूजर ने लिखा 'आप बात करके परेश रावल जी को प्लीज हेरा फेरी 3 में लेकर आओ। आज उनका जन्म दिन भी है, गिले शिकवे मिटाकर दोबारा नहीं जुड़ सकते? प्लीज अन्ना।' 
एक यूजर ने ट्वीट किया 'सुनील शेट्टी कृपया परेश रावल को हेरा फेरी 3 के लिए मनाएं...'

 

हेरा फेरी - फोटो : एक्स
अदालत में है हेरा फेरी का मामला
आपको बता दें हाल ही में परेश रावल ने खुलासा किया कि वह फिल्म 'हेरा फेरी 3' में काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया। अब मामला कोर्ट में है। कताया जाता है कि कथित तौर पर परेश रावल ने फिल्म छोड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें सही स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

अभिनेता परेश रावल ने सुनील शेट्टी की पोस्ट का जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है 'अन्ना शुक्रिया। इसका मतलब बहुत कुछ है।'



परेश रावल को अभिनेता रितेश देशमुख ने बधाई दी है। उन्होंने लिखा है 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं परेश रावल सर, आप अपनी प्रतिभा से हमें मंत्रमुग्ध करते रहें। आपका दिन शानदार हो और आने वाला साल शानदार हो।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें