फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sundar C: 'अरनमनई 4' के निर्देशक ने किया ये बड़ा खुलासा, विजय सेतुपति और राशि खन्ना से जुड़ा है मामला

Fri, 31 May 2024 10:17 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

'अरनमनई 4' तमिल-तेलुगु में धूम मचाने के बाद अब हिंदी में भी रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार भी मिला है। इस बीच फिल्म के निर्देशक सुंदर सी ने फिल्म को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। 
 
विज्ञापन
सुंदर सी-राशि खन्ना-विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'अरनमनई 4' सुंदर सी के निर्देशन में बनी एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। फिल्म में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया,राशि खन्ना और सुंदर सी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म इस साल ही 3 मई को तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी, जहां फिल्म को दर्शकों का जबर्दस्त प्यार मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कारोबार किया था। तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई फिल्म ने 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। आज,31 मई को इसे हिंदी में भी रिलीज किया गया है। 

विज्ञापन


अरनमनई 4 में होना था एक रोमांटिक एंगल-सुंदर सी
सुंदर सी के निर्दशन वाली फिल्म अरनमन 4 इस साल तमिल सिनेमा की पहली ब्लॉकबस्टर बन गई है। तमिल और तेलुगु में धूम मचाने के बाद इस हॉरर कॉमेडी ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 90 करोड़ की कमाई की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के निर्देशक सुंदर सी ने फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में एक रोमांटिक एंगल भी दिखाया जाना था, जो पहले स्क्रिप्ट का हिस्सा था। हालांकि, बाद में उसे फिल्म से हटा दिया गया।
'बिदाई' से घर-घर में मशहूर हुए अंगद हसीजा
विज्ञापन

विजय सेतुपति और राशि खन्ना के बीच था रोमांटिक ट्रैक
निर्देशक ने कहा है कि अरनमनई 4 में एक रोमांटिक एंगल था, जिसे बाद में उन्होंने स्क्रिप्ट से हटा दिया। उन्होंने बताया कि विजय सेतुपति को शुरू में फिल्म के नायक के रूप में लिया गया था और उन्हें ध्यान में रख कर सुंदर ने एक रोमांटिक ट्रैक लिखा था। उन्होंने कहा, "रोमांटिक ट्रैक राशि खन्ना के किरदार और विजय सेतुपति के किरदार के बीच होना था, जिसमें एक गाना भी शामिल था। फिर डेट्स की समस्याओं की वजह से विजय सेतुपति फिल्म से बाहर चले गए, इसलिए गाने को भी हटा दिया गया।"
विज्ञापन

अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी से सामने आया पहला वीडियो
तमन्ना और राशि साथ आ रहीं नजर 
बता दें कि यह फिल्म मशहूर 'अरनमनई' फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी है। 'अरनमनई 4' इस फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। फिल्म को समीक्षकों से भी मिश्रित और सकरात्मक प्रतिक्रिया मिली है। आज, 31 मई को  फिल्म  हिंदी दर्शकों के लिए भी रिलीज की जा रही है। निर्माताओं को फिल्म से हिंदी में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। फिल्म में तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना के अलावा सुंदर सी,वेनेला किशोर, सुनील, योगी बाबू, श्रीनिवास रेड्डी , केएस रवि कुमार सहित कई शानदार कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण खुशबू सुंदर और एसीएस अरुण कुमार ने किया है। वहीं, फिल्म में हिपहॉप तमिझा ने संगीत दिया है। 
टीवी से बॉलीवुड तक अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं अंकिता शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें