फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव, स्कैम और धोखा: डॉक्यूमेंट्री से नाराज सुकेश चंद्रशेखर, मेकर्स को भेजा कानूनी नोटिस; रिलीज रोकने की मांग

Fri, 27 Nov 2026 04:26 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Sukesh Chandrashekhar: ठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर चर्चा में हैं। 
  • इस बार वजह उनकी जिंदगी पर बन रही डॉक्यूमेंट्री है। 
  • सुकेश ने डॉक्यूमेंट्री 'लव, स्कैम और धोखा: द सुकेश चंद्रशेखर स्टोरी' के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन
सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठग सुकेश चंद्रशेखर इन दिनों उनके जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'लव, स्कैम और धोखा: द सुकेश चंद्रशेखर स्टोरी' के चलते चर्चा में आ गए हैं। इसका निर्देशन मौमिता सेन और नियंथा शेखर ने किया है। चांदनी अहलावत डाबस इसकी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं, जबकि करण राणा को-डायरेक्टर हैं। लेकिन सीरीज को लेकर सुकेश ने आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन


डॉक्यूमेंट्री की रिलीज रोकने की मांग
सुकेश चंद्रशेखर ने अपने नोटिस में आरोप लगाया है कि डॉक्यूमेंट्री में उनकी कहानी का सिर्फ एक पक्ष दिखाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने इसकी रिलीज टालने की मांग की है।

सुकेश के वकीलों की ओर से अनंतम लीगल ने यह कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें मांग की गई है कि डॉक्यूमेंट्री की रिलीज तब तक रोक दी जाए, जब तक फिल्म में दिखाए गए मामलों से जुड़े आपराधिक मुकदमों में सबूत पेश नहीं हो जाते।
विज्ञापन
Trending Videos

सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : ANI
जवाब के लिए 72 घंटे का दिया समय 
एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवोकेट अनंत मलिक की ओर से भेजे गए इस नोटिस में नेटफ्लिक्स को जवाब देने के लिए 72 घंटे का समय दिया गया है। हालांकि, अभी तक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की ओर से इस मामले में कोई जवाब सामने नहीं आया है।

नोटिस में कहा गया है कि यह डॉक्यूमेंट्री एक तरह से सार्वजनिक मुकदमे जैसी है। वकील का आरोप है कि फिल्म बनाने वालों ने सुकेश से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क तक नहीं किया। ऐसे में उनकी बात सुने बिना कहानी दिखाना एकतरफा है।

सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : एक्स
कोर्ट में चल रही है मामले की सुनवाई
नोटिस में यह भी कहा गया है कि तिहाड़ जेल के अंदर कथित तौर पर हुई घटनाओं से जुड़ा मामला राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष अदालत (MCOCA) में चल रहा है। इस मामले में फिलहाल सबूत दर्ज किए जा रहे हैं। अगली सुनवाई 30 नवंबर को होनी है।

सुकेश के वकील ने यह भी दलील दी है कि एक मामले को छोड़कर बाकी मामलों में सुकेश को दोषी नहीं ठहराया गया है। जिस एक मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया है, वह भी अपील के तहत है।
विज्ञापन

सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : X @ani_digital
सुकेश ने रखीं ये मांगें
सुकेश ने मांग की है कि डॉक्यूमेंट्री की रिलीज टाल दी जाए और रिलीज से पहले उन्हें इसे देखने का मौका दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने मेकर्स से लिखित आश्वासन मांगा है कि संबंधित मामलों की अदालती कार्यवाही पूरी होने तक डॉक्यूमेंट्री और उसके ट्रेलर रिलीज नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी मांग की है कि प्रचार से जुड़ी उन सभी सामग्री को हटाया जाए, जिनमें उन्हें 'ठग' (Conman) बताया गया है।

ये भी पढ़ें- लव, स्कैम और धोखा: फर्जी पहचान, बड़े दावे और करोड़ों की ठगी; ओटीटी पर आएगी सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें