शाहरुख खान, सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
करियर के फैसले भी करेंगे शाहरुख-गौरी
आगे शाहरुख और गौरी के बारे में बताते हुए सुहाना ने कहा कि जहां एक तरफ शाहरुख उन्हें भावनात्मक सलाह देते हैं, वहीं गौरी उन्हें प्रेक्टिकल सलाह देतीं हैं। अपने करियर से जुड़े फैसलों के बारे में सुहाना ने कहा कि इसमें भी वो अपने पैरेंट्स के कहने पर ही चलेगीं।
एक्टिंग बनी स्कूल प्ले से पैशन
इंटरव्यू में आगे सुहाना ने अपने एक्टिंग के तरफ रुझान पर चर्चा की। एक्ट्रेस ने बताया, ‘अभिनय के साथ मेरा सफर एक साधारण से स्कूल प्ले से शुरू हुआ। इस प्ले में मुझे मनचाहा रोल नहीं मिल सका। इसी पल मुझे एहसास हुआ कि मुझमें स्टेज पर आने की कितनी चाहत थी।’
आगे सुहाना ने कहा, ‘लोग क्या सोचेंगे यह छोड़कर मैं अपने काम पर फोकस करतीं हूं। एक्टिंग से लेकर मैग्जीन शूट तक हर कदम मैं बहुत सावधानी और माता पिता से स्वीकृती मिलने के बाद ही उठाती हूं।’ दोस्तों के बारे में सुहाना ने कहा कि वो कम मगर लंबी दोस्ती में भरोसा करतीं हैं।
फिल्म किंग में शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जल्द करेंगीं बड़े पर्दे पर डेब्यू
सुहाना जल्द ही अपने पिता के साथ फिल्म ‘किंग’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी। रेड चिलीज बैनर तले बन रही ये फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है। फिल्म का टीजर पिछले साल शाहरुख के बर्थडे पर रिलीज हुआ था। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख और सुहाना के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रानी मुखर्जी समेत कई कलाकार नजर आएंगे।