सुहाना ने शेयर किया पोस्टर
सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 'इक्कीस' का पोस्टर शेयर किया है। अभिनेत्री ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान कर रहे हैं। फिल्म 'इक्कीस' 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान अपनी जान गंवाने वाले अरुण खेत्रपाल की कहानी है।
सुहाना-अगस्त्य का रिश्ता
आपको बता दें कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के बीच रिश्ते की अफवाहें उड़ती रहती हैं। हाल में सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ। अब सुहाना ने अगस्त्य की फिल्म का पोस्टर अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया है। इन सब को देखते हुए दोनों के रिश्ते के अफवाहों ने जोर पकड़ा। हालांकि दोनों कलाकारों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है।