फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudhir Mishra: “कैसे ‘एडोलसेंस’ जैसा शो भारत में नंबर वन हो सकता है?” आखिर क्यों सुधीर मिश्रा ने उठाया ये सवाल

Wed, 02 Apr 2025 11:38 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Adolescence: बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक सुधीर मिश्रा ने भारत में पसंद की जाने वाली ब्रिटिश सीरीज ‘एडोलसेंस’ को लेकर सवाल उठाए हैं। जानिए इतनी हिट हो रही इस सीरीज को लेकर सुधीर मिश्रा ने क्या सवाल उठाया है और इसके पीछे क्या वजह बताई है?
विज्ञापन
सुधीर मिश्रा - फोटो : एक्स@IAmSudhirMishra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक सुधीर मिश्रा अपनी शानदार फिल्मों के अलावा बेबाकी से खुलकर अपनी राय रखने के लिए भी मशहूर हैं। अब सुधीर मिश्रा ने नेटफ्लिक्स के ब्रिटिश शो ‘एडोलसेंस’ के भारत में हिट होने और इसकी काफी प्रशंसा होने पर अपनी राय रखी है। साथ ही एक सवाल भी उठाया है। उन्होंने पूछा है कि क्या ऐसे शो भारत में बनाए जा सकते हैं।

सुधीर मिश्रा ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

सुधीर मिश्रा ने इस ब्रिटिश सीरीज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया अपने एक्स अकाउंट पर दी। उन्हेंने वहां लिखा, “कैसे ‘एडोलसेंस’ नेटफ्लिक्स इंडिया में नंबर वन शो है? सभी पारंपरिक ज्ञान और विचार इसके खिलाफ हैं। भारतीयों को धीमी गति से चलने वाली फिल्में पसंद नहीं करनी चाहिए। यह खराब स्क्रिप्ट राइटिंग स्कूलों द्वारा सिखाए गए हर नियम का उल्लंघन करती है। यह ऊपर चढ़ने के बजाय नीचे गिरती है। यह कुछ सालों में सबसे अच्छी खबर है।”
 



यह खबर भी पढ़ें: Val Kilmer Death: हॉलीवुड एक्टर वैल किल्मर का निधन, 'टॉप गन' और 'बैटमैन' जैसी चर्चित फिल्मों के लिए रहे मशहूर

 

अच्छे टेस्ट को नहीं छोड़ना चाहिए

विज्ञापन

सुधीर मिश्रा ने एडोलसेंस अपने दोस्तों और निर्देशक हंसल मेहता और शेखर कपूर के सोशल मीडिया पर इसकी प्रशंसा करने के बाद ही देखी है। हालांकि, सुधीर मिश्रा की एडोलसेंस को लेकर दी गई प्रतिक्रिया पर एक यूजर ने विरोध करते हुए कहा कि भारत में लोग ब्रिटिश सीरीज को इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि इसे वेस्ट या विदेशों में पसंद किया जाता है। यूजर की इस प्रतिक्रिया पर सुधीर मिश्रा ने जवाब देते हुए कहा, “नहीं, अच्छे टेस्ट को छोड़ना नहीं चहिए। अच्छी शराब को तो एलीट मानकर छोड़ा जा सकता है, लेकिन बढ़िया कहानियों को नहीं। इसे नीचे न गिराएं, बल्कि जनता को ऊपर उठाएं। अगर आप बाकी दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहते हैं और उनसे मुकाबला करना चाहते हैं, तो यही है।”
 



यह खबर भी पढ़ें: Junior NTR: जापान में देवरा पार्ट 2 को लेकर अभिनेता ने कही बड़ी बात, बोले- ‘देवरा के साथ क्या हुआ….’

 

13 साल के लड़के की कहानी है ‘एडोलसेंस’
जैक थॉर्न और स्टीफन ग्राहम द्वारा निर्मित और फिलिप बैरेंटिनी द्वारा निर्देशित, ‘एडोलसेंस’ चार-एपिसोड की एक मिनी-सीरीज है, जो 13 वर्षीय जेमी मिलर (ओवेन कूपर द्वारा अभिनीत) की कहानी है। जिसे उसके क्लासमेट की हत्या के लिए गिरफ्तार किया जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें