फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subhash Ghai: ‘ताल से ताल मिला’ पर यूएसए की स्विमिंग टीम ने किया प्रदर्शन, पोस्ट साझा कर सुभाष घई ने जताई खुशी

Mon, 05 Aug 2024 03:02 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘वर्ल्ड एक्वेटिक्स दोहा 2024’ में सुभाष घई की फिल्म ताल के गाने ‘ताल से ताल मिला’ का इस्तेमाल यूएसए की महिला कलात्मक तैराकी टीम ने ‘वर्ल्ड एक्वेटिक्स दोहा 2024' में अपने प्रदर्शन में किया। इस वीडियो को साझा करते हुए निर्देशक ने खुशी जताई है।
 
विज्ञापन
सुभाष घई - फोटो : इंस्टाग्राम @subhashghai1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने ‘वर्ल्ड एक्वेटिक्स दोहा 2024’ में उनकी फिल्म ‘ताल’ के गाने ‘ताल से ताल मिला’ का इस्तेमाल यूएसए की महिला कलात्मक तैराकी टीम द्वारा किए जाने पर अपनी खुशी जाहिर की है। एक महीने पुराने प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गीत को एआर रहमान ने कंपोज किया था, जिसका इस्तेमाल ‘वर्ल्ड एक्वेटिक्स दोहा 2024’ में अपने अंडरवॉटर प्रदर्शन’ के दौरान महिला तैराकी टीम ने किया है।
विज्ञापन


महिला तैराकों ने गाने पर दी प्रस्तुति
महिला तैराकों के एक समूह ने 'ताल से ताल मिला' गाने के शुरुआती संगीत पर प्रस्तुति दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। एआर रहमान का कंपोज किया हुआ और आनंद बख्शी द्वारा लिखे हुए इस गीत को अलका याग्निक और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है।
Genelia Birthday: 'हैप्पी बर्थडे बाइको', रितेश ने मजेदार वीडियो साझा कर जेनेलिया को दी जन्मदिन की बधाई
विज्ञापन

सुभाष घई ने पोस्ट कर जताई खुशी
निर्देशक सुभाष घई ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रदर्शन का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ऐसा बहुत कम होता है जब हिंदी फिल्म थीम संगीत 'ताल' जैसा आइकॉनिक बन जाता है। इसे ‘वर्ल्ड एक्वेटिक्स दोहा 2024’ में देखा गया, जिसने यूएसए आर्टिस्टिक स्विमिंग टीम को ‘ताल’ के संगीत पर अपना अनूठा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं, आप सभी का धन्यवाद!’
विज्ञापन

यूजर्स ने की प्रशंसा
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। उन्होंने ए आर रहमान के संगीत की प्रशंसा की। एक यूजर ने लिखा, ‘ताल से ताल किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एकदम सही है... एआर वास्तव में भारतीय संगीत का चेहरा हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है और निश्चित रूप से भारतीय संगीत रॉक करता है।’ बता दें कि सुभाष घई की फिल्म ‘ताल’ साल 1999 में आई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 
आरती सिंह के जन्मदिन पर पति दीपक ने लिखा भावुक नोट, बोले- मेरी हर मन्नत आप थे हमेशा से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें