फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब शुरू होगी विक्की कौशल की 'महावतार' की शूटिंग? निर्देशक अमर कौशिक ने किया खुलासा; कहा- बड़ी जिम्मेदारी है

Thu, 23 Oct 2025 08:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahavatar Shooting: निर्देशक अमर कौशिक ने कहा कि 'महावतार' की तैयारी चल रही है और टीम ड्रेस और सेट पर काम कर रही है।
विज्ञापन
महावतार, विक्की कौशल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'स्त्री', 'भेड़िया' 'स्त्री 2' और 'बाला' जैसी फिल्मों के निर्देशक अमर कौशिक अपनी अगली अपकमिंग फिल्म 'महावतार' को लेकर सुर्खियों में हैं। वह यह फिल्म विक्की कौशल के साथ बना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि 'महावतार' एक बड़ी जिम्मेदारी है। यह एक ऐसी कहानी है जिस पर वह काम करना चाहते थे।
विज्ञापन

निर्देशक अमर कौशिक ने कहा कि 'महावतार' की तैयारी चल रही है और टीम ड्रेस और सेट पर काम कर रही है। वह अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

फिल्म बनाना बड़ी जिम्मेदारी है
अमर कौशिक ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'यह फिल्म मेरे करियर में मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। यह ईश्वर की ओर से मिली है क्योंकि यह किरदार बचपन से मेरे साथ रहा है। हम अरुणाचल प्रदेश में परशुराम कुंड के पास रहते थे और हम वहां जाया करते थे। हमारे घर में यही रस्म थी... जब भी मैं वहां जाता था, मैं बहुत मंत्रमुग्ध हो जाता था।'

अमर कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम@amarkaushik
विक्की के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं निर्देशक
कौशिक ने कहा 'मुझे नहीं पता था कि इसे कैसे बनाया जाए क्योंकि इसके लिए पैसे और वीएफएक्स की जरूरत थी। मैं यह भी सुनिश्चित करना चाहता था कि यह मेरे मन में बने विजन के अनुरूप हो। मैं विक्की के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। जब भी मैं उनसे मिलता हूं, मुझे उनमें बहुत पवित्रता दिखाई देती है। वह इस किरदार को निभाने के लिए सबसे उपयुक्त अभिनेता हैं। हम इसकी शूटिंग अगले साल करेंगे, हम विक्की के आने का इंतजार कर रहे हैं। फिर, वह इसकी तैयारी करेंगे।'

यह खबर भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर बढ़ता जा रहा 'थामा' का जादू, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
विज्ञापन

अमर कौशिक की अगली फिल्म
निर्माता के रूप में फिल्म निर्माता की अगली फिल्म 'शक्ति शालिनी' है, जो मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म है। इस बैनर तले 'स्त्री', 'भेड़िया', 'स्त्री 2, 'मुंज्या' और 'थामा' जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। 'सैयारा' स्टार अनीत पड्डा 'शक्ति शालिनी' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें