फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stranger Things: ‘स्ट्रेंजर थिंग्स' के दीवानों के लिए बड़ा मौका, फिनाले से पहले देख सकेंगे सभी पुराने सीजन

Thu, 25 Sep 2025 05:12 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Stranger Things Season 5: नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के पांचवे और फाइनल सीजन को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। आखिरी सीजन से पहले दुनिया भर के प्रशंसकों को पिछले सभी सीजन दोबारा देखने का मौका मिलने वाला है।
विज्ञापन
स्ट्रेंजर थिंग्स 5 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'स्ट्रेंजर थिंग्स' अपने अंतिम अध्याय की ओर बढ़ रही है। इस सीरीज के दीवाने इसके पांचवे सीजन का बड़ी बसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसका बीते बुधवार को ट्रेलर भी रिलीज हुआ, जिसनें फैंस के बीच इसकी चर्चा बढ़ गई है। इसके साथ ही फिनाले से पहले दर्शक 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के सभी पुराने सीजन का आनंद ले सकते हैं। जानिए पूरी जानकारी। 

कहां देख सकेंगे सीरीज के पुराने सीजन?

विज्ञापन

'स्ट्रेंजर थिंग्स' के पांचवें और आखिरी सीजन के प्रीमियर से होने से पहले, प्रशंसक इस सीरीज के पुराने सीजन को सोशल चैनलों और Tudum.com पर देख सकते हैं। दर्शक 29 सितंबर से सभी पिछले सीजन दोबारा देख सकते हैं।


क्या दिखा ट्रेलर में?

बुधवार को जारी हुए आखिरी सीजन के ट्रेलर में हॉकिन्स को अपसाइड डाउन द्वारा टुकड़े-टुकड़े होते हुए दिखाया गया है, जो पहली बार पूरे शहर को सीधे खतरे में डालता है। लुकास और मैक्स के अस्पताल वाले दृश्य से लेकर इलेवन और माइक के बीच के नए पलों तक, कहानी हर किरदार को खतरे के केंद्र में रखने का वादा करती है। मिली बॉबी ब्राउन ने इसे एक मिशन से ज्यादा रोमांचक बताया, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि आखिरी सीजन बेहद ही शानदार होने वाला है।

विज्ञापन




निर्माताओं ने सीरीज को लेकर क्या कहा?
सीरीज के मेकर्स ने कहा, "सरकार ने अपने मिशन को और जटिल बनाते के लिए शहर को सैन्य क्वारंटाइन में डाल दिया है और इलेवन की तलाश तेज कर दी है। इससे उसे फिर से छिपना पड़ रहा है। जैसे-जैसे विल के लापता होने के दिन नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे एक भारी, जाना-पहचाना डर भी बढ़ रहा है। अंतिम लड़ाई मंडरा रही है और उसके साथ, एक ऐसा अंधेरा जो पहले कभी नहीं देखा गया, जो उससे कहीं ज्यादा शक्तिशाली और घातक है।’

यह खबर भी पढ़ें: Pawan Kalyan: 'हरि हर वीर मल्लु' से लेकर 'अग्नयाथावासी' तक, जानें कैसा रहा पवन कल्याण की फिल्मों का हाल

कब आएगा आखिरी सीजन?
बता दें 'स्ट्रेंजर थिंग्स' का अंतिम सीजन तीन भागों में रिलीज किया जाएगा- पहला भाग नवंबर 26 को, दूसरा क्रिसमस पर और फिनाले नए साल से एक दिन पहले। डेकर की तरह ही करोड़ों दर्शकों की निगाहें भी अब इस आखिरी सफर पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें