फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Celebs: बिग बॉस के घर में हुईं आंखें चार, घर से बाहर आते ही इन सितारों ने लिए फेरे

Sat, 10 Aug 2024 12:09 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस के घर से निकलने के बाद कई सितारों ने अपना घर बसा लिया, आज हम कुछ ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में जानेंगे, जिनकी प्रेम कहानी घर के अंदर शुरू हुई और बाहर शादी में बदल गई।
 
विज्ञापन
बिग बॉस के घर से निकलकर इन सितारों ने रचाई शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की ट्रॉफी इस बार अभिनेत्री सना मकबूल ने उठाई है। उन्होंने शो में सबको मात देते हुए दर्शकों का दिल जीता और शो भी। सना मकबूल के घर से बाहर आते ही उनकी शादी की अफवाह उड़ने लगी हैं। अभिनेत्री का नाम उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी के साथ जुड़ रहा है। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही शादी करेंगी। चलिए सना शादी करेंगी या नहीं ये तो देखा जाएगा, लेकिन आज हम बिग बॉस के घर से निकले उन सितारों की बात करेंगे जिन्होंने घर से बाहर आने के बाद शादी कर ली। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?
विज्ञापन



 

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @princenarula
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी 
प्रिंस नरूला ने अब तक चार रियलीटी शो जीते हैं। वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। प्रिंस नरूला ‘बिग बॉस 9’ का हिस्सा रहें और इस सीजन के विजेता भी बनें। प्रिंस को बिग बॉस के घर में ही उनकी हमसफर भी मिल गईं। इसी सीजन का हिस्सा रहीं युविका चौधरी से प्रिंस की नजदीकियां बढ़ गईं। शो से बाहर आने के कुछ दिनों बाद इन दोनों ने शादी कर ली।
John Abraham: 'पान मसाला' का विज्ञापन करने वाले अभिनेताओं पर भड़के जॉन अब्राहम, लगाया मौत बेचने का आरोप

रोशेल राव और कैथ सेकुरा - फोटो : इंस्टाग्राम @rochellerao
रोशेल राव और कैथ सेकुरा
‘बिग बॉस सीजन 9’ का हिस्सा रहे रोशेल राव और कैथ सेकुरा काफी हॉट कपल माने जाते थे। दोनों के बीच प्यार के फूल बिग बॉस के अंदर ही खिले। दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद साल 2918 में दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।


 
विज्ञापन

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय - फोटो : इंस्टाग्राम @kishwersmerchantt
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय
किश्वर मर्चेंट टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई धारावाहिकों में शानदार अभिनय किया है। साल 2015 में  यह ‘बिग बॉस सीजन 9’ के घर में आईं। शो में इनकी मुलाकात सुयश राय से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और फिर ये प्यार में तब्दील हो गई। घर से बाहर आने के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली।
AMKDT Box Office Collection Day 8: ‘औरों में कहां दम था’ साबित हुई फुसकी बम, आठवें दिन भी दर्शकों को तरसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें