फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat-Anushka: पैपराजी ने विराट कोहली से पूछा- रिटायरमेंट क्यों लिया? कुछ यूं रहा क्रिकेटर का जवाब

Tue, 13 May 2025 10:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Virat Kohli-Anushka Sharma: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैप्स ने विराट से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की वजह पूछी।
विज्ञापन
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इससे उनके फैंस को झटका लगा है। कोहली के इस फैसले से वे काफी निराश हैं। आज मंगलवार शाम विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मुंबई में साथ देखा गया। इस दौरान पैपराजी ने विराट से टेस्ट क्रिक्रेट से संन्यास को लेकर सवाल किया। 

विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे वृंदावन
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आज मंगलवार 13 मई को प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए वृंदावन पहुंचे। कल ही दोनों मुंबई से दिल्ली आए थे। यहां पर अनुष्का और विराट ने एकांतिक वार्तालाप में हिस्सा लिया। इसके बाद शाम को दोनों मुंबई लौट गए, जहां पैपराजी ने दोनों की तस्वीरें क्लिक कीं। इस दौरान स्टार कपल से सवाल भी किए।

पैपराजी ने पूछा- 'संन्यास क्यों लिया?'
विरुष्का को साथ देख पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने दौड़ पड़े। इस दौरान पैप्स ने कोहली से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर भी सवाल किया। पूछा- 'कोहली सर, आपने गलत किया। आपने रिटायरमेंट क्यों लिया। अब हम क्रिकेट नहीं देखेंगे। हम आपके लिए क्रिकेट देखते थे। हम आपका इंतजार करेंगे और बस अब ओडीआई देखेंगे'। 
विज्ञापन

सोमवार को किया था संन्यास का एलान
पैपराजी कोहली की आईपीएल टीम आरसीबी को सपोर्ट भी करते नजर आए। कहा, 'इस बार आरसीबी जीतेगा'। विराट कोहली ने थम्सअप करते हुए पैपराजी का स्वागत किया। इस दौरान पैपराजी ने विराट के साथ तस्वीरें क्लिक कराने की ख्वाहिश भी जताई। हालांकि, विराट नहीं रुके और कार में बैठकर वे और अनुष्का एयरपोर्ट से रवाना हो गाए। बता दें कि विराट ने कल सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें