फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस एस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म SSMB 29 का काउंटडाउन शुरू, इस दिन दिखेगी पहली झलक

Sun, 09 Nov 2025 03:32 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

SSMB 29 First Glimpse: एस एस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म SSMB 29 की पहली झलक अब फैंस को मिलने ही वाली है। इस फिल्म से जुड़े एक इवेंट में अब पहली झलक दिखाई जाएगी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
एस एस राजामौली और महेश बाबू - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर डायरेक्टर एस.एस. राजामौली और सुपरस्टार महेश बाबू की मच अवेटेड फिल्म SSMB 29 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। इस फिल्म की पहली झलक 15 नवंबर को होने वाले ‘ग्लोब ट्रॉटर इवेंट’ में दिखाई जाएगी। इस मेगा इवेंट के आयोजन की तैयारी जोरों पर है और फैंस के बीच काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


रामोजी फिल्म सिटी में होगा इवेंट 
यह खास इवेंट हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित किया जाएगा, जहां देश-विदेश से मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के बड़े चेहरे मौजूद रहेंगे। 'ग्लोब ट्रॉटर' को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े लॉन्च इवेंट्स में से एक बताया जा रहा है। फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि सिर्फ सात दिन में शुरू होगा- भारत का सबसे ऐतिहासिक ग्लोबल लॉन्च इवेंट'। वहीं, सुपरस्टार महेश बाबू ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 15 नवंबर के लिए गिनती शुरू हो चुकी है, मिलते हैं एक ऐतिहासिक पल के साथ।'

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' से आर माधवन का पहला लुक हुआ आउट, कुछ इस अंदाज में दिखे एक्टर

पृथ्वीराज सुकुमारन की झलक
बता दें इवेंट से कुछ दिन पहले ही फिल्म के मेकर्स ने एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की झलक फैंस को दिखा दी है। फिल्म में अभिनेता ‘कुम्भा’ नाम के किरदार में नजर आने वाले हैं, जो फिल्म में प्रमुख विलेन होंगे। उनका यह नया अवतार काफी इंटेंस और पॉवरफुल नजर आ रहा है।
 


SSMB 29 की स्टारकास्ट
फिल्म SSMB 29 की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि उनके साथ प्रियंका चोपड़ा फीमेल लीड के रूप में शामिल हैं। विलेन के रूप में पृथ्वीराज सुकुमारन का अहम किरदार रहेगा। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं एस.एस. राजामौली, जबकि संगीत तैयार किया है एम.एम. कीरवाणी ने। इसे श्री दुर्गा आर्ट्स और द ट्राईलाइट प्रोडक्शन्स मिलकर बना रहे हैं। फिल्म का डिजिटल प्रीमियर जियोहॉटस्टार पर होने की संभावना जताई जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' से आर माधवन का पहला लुक हुआ आउट, कुछ इस अंदाज में दिखे एक्टर

महेश बाबू और राजामौली की साथ में पहली फिल्म
महेश बाबू और राजामौली की साथ में ये पहली फिल्म है और इसी वजह से फैंस का उत्साह चरम पर है। एस एस राजामौली ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों से भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला चुके हैं। वहीं महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक माने जाते हैं। दोनों का साथ आना फैंस के लिए किसी बड़े सिनेमाई त्योहार से कम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें