फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश बाबू ने राजामौली को दी जन्मदिन की बधाई, फोटो देख खुश हुए फैंस, 'बाहुबली' की टीम ने साझा किया खास वीडियो

Fri, 10 Oct 2025 02:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

SS Rajamouli Birthday: निर्देशक और फिल्म निर्माता एसएस राजामौली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें कई फिल्मी सितारों ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन
राजामौली, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'आरआरआर' और 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी के निर्देशक और फिल्म निर्माता एसएस राजामौली आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें कई फिल्मी सितारों ने शुभकामनाएं दी हैं। 'बाहुबली' की टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें बधाई दी है। आइए देखते हैं वीडियो में क्या है?
विज्ञापन

वीडियो के जरिए दी गई बधाई
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'बाहुबली' के नाम से वेरिफाइड अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में फिल्म 'बाहुबली' के सीन दिखाए गए हैं। इन सभी सीन को एसएस राजामौली खुद करके दिखाते हैं। इसके बाद सीन को कलाकार दोहराते हैं। वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है 'साहस और जुनून। माहिष्मती राज्य से हम उस दूरदर्शी को नमन करते हैं, जिसने इसकी कल्पना की। गुरु को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

जूनियर एनटीआर ने दी बधाई
साउथ के जाने माने कलाकार जूनियर एनटीआर ने राजामौली को जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा है 'आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं राजामौली। आपको बहुत सारा प्यार'। अभिनेता ने राजामौली के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है।

महेश बाबू
अभिनेता महेश बाबू ने राजामौली को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है 'राजामौली को जन्मदिन की बधाई। सबसे अच्छा तो अभी आना बाकी है। एक और साल मुबारक सर।' महेश बाबू ने राजामौली को गले लगाते हुए तस्वीर शेयर की है।

राम चरण
साउथ के बेहतरीन अभिनेता राम चरण ने भी एसएस राजामौली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है 'मेरे वक्त के सबसे अच्छे फिल्ममेकर राजामौली को को जन्मदिन की बधाई।'

विज्ञापन

राजामौली का काम
साल 2022 में एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' रिलीज हुई थी। उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन किया था और इसकी पटकथा लिखी थी। इन दिनों वह फिल्म 'एसएसएमबी29' का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें