कुछ दिनों पहले टॉम हॉलैंड और जेंडाया की सगाई की खबरें सामने आई। दावा किया गया कि दोनों ने प्राइवेट तरीके से एक दूसरे से इंगेजमेंट कर ली। अब दोनों हॉलीवुड स्टार्स की सगाई पर स्पाइडरमैन अभिनेता के पिता डोमिनिक हॉलैंड ने मुहर लगा दी है। ई! न्यूज के मुताबिक पैट्रियन पर हाल ही में एक पोस्ट में, डोमिनिक ने शेयर किया कि टॉम ने सच में जेंडाया को प्रपोज किया था।
प्रपोज से पहले जेंडाया के पिता की ली इजाजत
अभिनेत्री जेंडाया के ‘गोल्डन ग्लोब्स 2025’ में शानदार हीरे की अंगूठी पहनकर अपनी सगाई का संकेत देने के कुछ दिनों बाद टॉम के पिता ने सगाई की तैयारियों को लेकर खुलासा किया। ई! न्यूज के मुताबिक 10 जनवरी की पोस्ट में टॉम के पिता ने लिखा, ‘उसने एक अंगूठी खरीदी थी’, और कहा, "उसने उसके पिता से बात की थी और उनकी बेटी को प्रपोज करने की अनुमति मांगी थी। टॉम ने सब कुछ प्लान कर लिया था... कब, कहां, कैसे, क्या कहना है, क्या पहनना है।”
यह खबर भी पढ़ें:
Tom-Zendaya: सगाई के पहले टॉम ने मांगी जेंडाया के पिता से इजाजत, तीन साल से कर रहे एक-दूसरे को डेट
‘गोल्डन ग्लोब्स 2025’ में रिंग किया फ्लॉन्ट
टॉम हॉलैंड और जेंडेया की सगाई की खबरों ने तब जोर पकड़ लिया जब ‘गोल्डन ग्लोब्स 2025’ में वह एक खूबसूरत डायमंड की अंगूठी पहने हुई दिखीं। जब उनसे सगाई के बारे में पूछा गया। तब उन्होंने अपनी अंगूठी दिखाते हुए अपने कंधों को उचका दिया, जो इस बात का संकेत थी कि वह सगाई कर चुकी हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Zendaya Golden Globe: जेंडाया ने कर ली है टॉम हॉलैंड से सगाई? 1.71 करोड़ की डायमंड रिंग पहने दिखीं एक्ट्रेस
अपने रिश्ते को हमेशा रखा निजी
इस हाई-प्रोफाइल कपल ने अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा। दोनों सार्वजनिक तौर पर साथ तो हमेशा देखे गए, लेकिन कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। कथित तौर पर जेंडाया और हॉलैंड की लव स्टोरी 'स्पाइडर-मैन' के सेट पर शुरू हुई, जहां पीटर पार्कर और एमजे के रूप में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री असल जिंदगी में भी दिखाई दी। पिछले कुछ वर्षों में, वह हॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक बन गए हैं।