स्पाइडर-मैन के फैंस को आज एक बड़ा सरप्राइज मिला है। मेकर्स ने स्पाइडर-मैन की आगामी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का फर्स्ट लुक आज रिलीज किया। इस पहली झलक में टॉम हॉलैंड एक बिल्कुल नए सूट में वापसी करते हुए प्रशंसकों से पूछते हैं, 'क्या आप तैयार हैं?'
नए अंदाज में दिखे टॉम हॉलैंड
22 सेकंड के इस फर्स्ट लुक वीडियो की शुरुआत टॉम हॉलैंड को नए स्पाइडर-मैन सूट में दिखाती है। जैसे ही उनके सामने एक बड़ा दरवाजा खुलता है, बाहर से रोशनी अंदर आती है। टॉम उत्साहित नजर आते हैं और फिर नए सूट में फ्रेम के करीब आते हैं। नए सूट के सामने की तरफ ‘स्पाइडर-मैन: होमकमिंग’ (2017) और ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ (2021) फिल्मों में बनाए गए पिछले दो सूट की तुलना में एक बड़ा स्पाइडर साइन है। इसके अलावा इसमें ज्यादा गहरे रंग, उभरे हुए काले किनारे और मकड़ी का जाल भी ज्यादा गहरा नजर आ रहा है।
2026 में रिलीज होगी स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को लेकर अभी ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है, जिसके मुताबिक, यह 31 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है। फिलम को लेकर साल की शुरुआत में निर्देशक डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने बताया था कि मैं दुनिया के सबसे शानदार कलाकारों की एक टीम के साथ इस अद्भुत किरदार को तलाशने का काम कर रहा हूं। इसके अलावा डैनियल ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े अनुभवों को भी साझा किया।
2021 में आई थी ‘स्पाइडर-मैन नो वे होम’
स्पाइडर-मैन की आखिरी कड़ी साल 2021 में आई थी। इसका नाम ‘स्पाइडर-मैन नो वे होम’ था। इसके बाद से फैंस अपने पसंदीदा सुपरहीरो फिल्म के अगले चरण का इंतजार कर रहे हैं। अब उनका इंतजार साल 2026 में खत्म होने वाला है। मेकर्स फैंस का एक्साइटमेंट बनाए रखने के लिए फिल्म से जुड़ी अपडेट धीरे-धीरे साझा कर रहे हैं।