फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spider Man Brand New Day: बॉक्स ऑफिस पर 'स्पाइडर मैन 4' की सुपरफास्ट रफ्तार; छठे दिन झटके इतने करोड़ रुपये

Tue, 04 Aug 2026 07:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spider Man Brand New Day Box Office: फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' भारतीय सिनेमाघरों में गदर काट रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म दोनों हाथों से नोट बटोर रही है। जानिए आज मंगलवार का कलेक्शन
विज्ञापन
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई को भारत में रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही यह छा गई है। पहले दिन इसने दमदार शुरुआत की। फिर, वीकएंड पर भी छप्परफाड़ कमाई करते हुए शानदार कलेक्शन जुटाया। इसके बाद बीते दिन मंडे टेस्ट में भी इसने खूब अच्छे नंबर बटोरे। जानिए आज मंगलवार को फिल्म का कैसा हाल है?

विज्ञापन

‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का पांच दिनों का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' की रिलीज को आज मंगलवार को छह दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ क्लब के नजदीक है। पहले दिन 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने 60.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके शुरुआत की थी।
  • दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म ने 49.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन शनिवार को कमाई 70.25 करोड़ रुपये रही थी।
  • चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 77.75 करोड़ रुपये रहा था।
  • वहीं, कल पहले सोमवार को इस फिल्म ने 23.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

स्पाइडर-मैन - फोटो : सोशल मीडिया
छठे दिन कितना रहा कलेक्शन?
आज मंगलवार को भी फिल्म ने दोहरी संख्या में कलेक्शन जुटाया है। फिलहाल, सैकनिल्क पर प्राप्त शुरुआती आंकड़ो में इसने 10.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 292.54 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

स्पाइडर मैन 4 - फोटो : अमर उजाला
हिंदी पट्टी में 100 करोड़ का आंकड़ा पार
यह फिल्म भारत में हिंदी, अंग्रेजी और साउथ भाषाओं- कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल में रिलीज हुई है। हिंदी पट्टी में इसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारते हुए अब तक 104.77 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अंग्रेजी भाषा में भारत में इसने 159.87 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके अलावा तमिल में 14.64 करोड़ और तेलुगु में 12.66 करोड़ रुपये कमाए हैं। कन्नड़ भाषा में 25 लाख व मलयालम में 35 लाख का कलेक्शन जुटाया है।

बता दें कि डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक जैसे सितारे हैं। टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में लौटे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें