फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spider Man 4: 300 करोड़ क्लब से सिर्फ दो कदम दूर 'स्पाइडर मैन 4'; पहले सोमवार को हुई छप्परफाड़ कमाई

Mon, 03 Aug 2026 11:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spider Man Brand New Day Collection: फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की रिलीज को भारत में आज पांच दिन पूरे हो गए हैं। जानिए मंडे टेस्ट में इसने कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने यहां बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। दूसरे ही दिन फिल्म 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई। वीकएंड पर और भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए इसने चार दिनों में 200 करोड़ी क्लब में नाम लिखवा लिया। जानिए पहले सोमवार इसने कितने कमाए?

विज्ञापन


Spider Man- Brand New Day Movie Review: टॉम हॉलैंड ने लगा दी पूरी जान, एक्शन और इमोशन भरपूर पर खटकती है यह बात

स्पाइडर मैन 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@tomholland2013
'स्पाइडर मैन 4' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' भारतीय दर्शकों को खूब लुभा रही है। बीते दो दिनों वीकएंड पर छप्परफाड़ कमाई की। अब इसका कलेक्शन 250 करोड़ से पार हो गया है। बीते दिन रविवार की छुट्टी का फायदा लेते हुए इस फिल्म ने 77.75 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, आज इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। वीकडेज की शुरुआत होने के चलते कलेक्शन में कमी देखी जाती है।

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया
मंडे टेस्ट में इतना रहा कारोबार
मंडे टेस्ट में यानी आज पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट के बावजूद यह शानदार स्थिति में है। इसने दोहरी संख्या में कमाई की है। इस फिल्म ने आंकड़ों के मुताबिक आज सोमवार को 23.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
  • फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' ने ओपनिंग डे पर 60.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन कलेक्शन 49.35 करोड़ रुपये रहा था।
  • तीसरे दिन फिल्म ने 70.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • चौथे दिन कल इस फिल्म ने 77.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X
कितना हुआ टोटल नेट कलेक्शन
फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' का इंडिया नेट कलेक्शन 281.75 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म ने अंग्रेजी भाषा में सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाते हुए 154.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी में 100.25 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके अलावा यह फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज हुई है।
विज्ञापन

‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin
फिल्म की स्टारकास्ट
डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक जैसे सितारे हैं। टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में लौटे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें