फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spider Man Brand New Day: भारत में 'स्पाइडर मैन 4' की सुनामी; तीसरे ही दिन 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

Sat, 01 Aug 2026 11:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spider Man Brand New Day Box Office: फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' की रिलीज को आज भारत में तीन दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। जानिए आज का कलेक्शन
विज्ञापन
स्पाइडर मैन बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने बंपर ओपनिंग ली। इसके बाद दूसरे ही दिन फिल्म ने भारत में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। तीसरे दिन इसकी कमाई और भी जोरदार है। जानिए फिल्म ने आज शनिवार को कितने कमाए?

विज्ञापन

फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : X
पिछले दो दिनों का कलेक्शन कितना रहा?
'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिटल में कलेक्शन जुटाया और 60.60 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। कल शुक्रवार को दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 49.35 कम रहा। हालांकि, यह कमाई पहले दिन के मुकाबले कम थी। मगर, आमतौर पर देखा जाता है कि फिल्मों के कलेक्शन में दूसरे दिन गिरावट आती है। बीते दो दिनों का टोटल कलेक्शन 100 करोड़ से आगे निकल गया था।

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X
तीसरे दिन कितने कमाए नोट?
फिल्म वीकएंड का भरपूर फायदा लेती दिख रही है। इसकी कमाई में बीते दिन के मुकाबले इजाफा देखा गया है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज तीसरे दिन 66.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 176.70 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, बहुत संभव है कि कल ये भारत में 200 करोड़ी बन जाए।

‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin
किस भाषा में कितने कमाए?
भारत में यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी के अलावा साउथ भाषाओं- तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज हुई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अंग्रेजी भाषा में यह फिल्म सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
  • भारत में अंग्रेजी भाषा में फिल्म ने 98.60 करोड़ कमाए हैं।
  • हिंदी भाषा में इस फिल्म ने 60.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • तमिल भाषा में नौ करोड़ और तेलुगु भाषा में आठ करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • वहीं, कन्नड़ में 13 लाख रुपये कमाए हैं और मलयालम में 22 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
'स्पाइडर-मैन 4'  मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म है। इसकी तीसरी कड़ी 'स्पाइडर-मैन- नो वे होम' साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शानदार वीएफएक्स और एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ इमोशंस भी हैं। इस फिल्म में जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक जैसे सितारे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें