फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash Raj Films: स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने किया यशराज फिल्म्स का दौरा, अक्षय विधानी से की मुलाकात

Wed, 30 Oct 2024 06:23 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spanish President Pedro Sanchez visits Yash Raj Films: स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने यशराज फिल्म्स का दौरा किया, जिसके तहत यशराज बैनर के आगामी वर्षों को और भी बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
पेड्रो सांचेज-अक्षय विधानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान यशराज फिल्म्स का दौरा किया है। इस दौरान पेड्रो ने कंपनी के सीईओ अक्षय विधानी से मुलाकात की। इसके साथ ही दोनों ने यशराज बैनर की 50 साल की विरासत को और आगे ले जाने के रोडमैप पर भी चर्चा कीं। इसके साथ ही अगले 5 सालों में भारतीय फिल्म उद्योग के बेहतरी के पूर्वानुमान को लेकर भी बातचीत की गई। 

विज्ञापन


तीन दिवसीय दौरे पर हैं स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज 
बीते सोमवार को स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज गुजरात के वडोदरा पहुंचे थे। यहां वो तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच के पारस्परिक संबंधों को और उंचाईंयों तक ले जाने की कोशिश रहेगी। सांचेज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की। उनके आगमन पर विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पेनिश नेता को शुभकामनाएं भी दीं।
Ravi Teja: रवि तेजा की 75वीं फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, इस दिन रिलीज होगी 'आरटी 75', नया पोस्टर जारी
विज्ञापन

1970 में हुई थी यशराज की स्थापना 
यशराज बैनर देश का प्रतिष्ठित फिल्म बैनर है। इस बैनर ने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी है। मशहूर दिवंगत निर्देशक यश चोपड़ा ने इस बैनर की स्थापना साल 1970 में की थी। साल 2012 से इसका नेतृत्व उनके बेटे आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। इस बैनर के इतिहास में 'सिलसिले', 'डर', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' आदि कई बेहतरीन फिल्में बनाई गई हैं। इन दिनों यशराज बैनर अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' को लेकर चर्चा में हैं, जो स्पाई यूनिवर्स के एक और नई किस्त होगी। 
विज्ञापन

Citadel Honey Bunny: वरुण धवन ने साझा कीं सिटाडेल हनी बनी के सेट से BTS तस्वीर, बोले- जब सामंथा मारती थीं...
यशराज बना चुका है कई स्पाई फिल्में 
'अल्फा' यशराज की प्रतिष्ठित स्पाई यूनिवर्स की एक नई किस्त होगी। यशराज के स्पाई यूनिवर्स में अब तक 'टाइगर' सीरीज, 'वॉर', 'पठान' जैसे फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। अब 'अल्फा' में शरवरी वाघ और आलिया भट्ट एक्शन करती नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। 
Jai Hanuman First Look: पूरा हुआ इंतजार, दिवाली से पहले सामने आई 'जय हनुमान' की पहली झलक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें