फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actors In Bollywood: रजनीकांत से लेकर श्रुति हासन तक, साउथ के इन कलाकारों ने बॉलीवुड में जमाई धाक

Mon, 11 Aug 2025 06:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

South Indian Actors In Bollywood: साउथ के कई मशहूर कलाकारों ने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी है। आइए इन कालाकारों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
श्रुति हासन, रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कभी हॉलीवुड तो कभी साउथ के कलाकारों ने काम किया है। साउथ के कई कलाकारों ने साउथ की फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी की तो उन्होंने बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है। आज हम साउथ के उन कलाकारों के बारे में जानेंगे जिन्हें बॉलीवुड के दर्शकों ने खूब प्यार दिया।
विज्ञापन

कमल हासन, रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
राजनीकांत
साउथ के जिस अभिनेता को बॉलीवुड में सबसे ज्यादा प्यार मिला वह रजनीकांत हैं। साउथ में उन्हें भगवान की तरह माना जाता है। हालांकि बॉलीवुड में भी उनका योगदान कुछ कम नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड में 'गिरफ्तार', 'चालबाज', 'हम' और 'बुलंदी' जैसी फिल्में कीं। इसके लिए उनकी खूब सराहना हुई।

कमल हासन
कमल हासन साउथ के दिग्गज कलाकार हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 'सदमा', 'सागर' और 'चाची 420' में अभिनय किया है। बॉलीवुड में उनके अभिनय को खूब सराहा गया है। बॉलीवुड में शोहरत के मामले में वह रजनीकांत से कम नहीं हैं। उन्होंने 4 नेशनल अवॉर्ड और 19 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं।

धनुष, आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन
आर माधवन ने न सिर्फ अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया बल्कि वह हर किरदार में आसानी से ढल गए। फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। 'साला खडूस' में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। बॉलीवुड में उन्होंने 'रंग दे बसंती', '3 इडियट्स' और 'तनु वेड्स मनु' में अच्छा काम किया है।

धनुष
साउथ के सुपरस्टार धनुष ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने फिल्म 'रांझणा' से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने बॉलीवुड को दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'शमिताभ' में बेहतरीन अदाकारी की। उनका गाना 'कोलावेरी डी' भी काफी लोकप्रिय हुआ।

यह खबर भी पढ़ें: John Abraham: जॉन अब्राहम ने की मलयालम सिनेमा की तारीफ, सबसे ज्यादा इन अभिनेताओं का पसंद आया काम

असिन, श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति हासन 
पिता कमल हासन की तरह श्रुति हासन ने साउथ में खूब नाम कमाया है। बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों से उन्होंने अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी है। उन्होंने 'रमैया वस्तावैया' में बेहतरीन अदाकारी की। इसके अलावा अक्षय कुमार के साथ 'गब्बर' फिल्म की। बॉलीवुड के दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है।

असिन
बॉलीवुड में आने से पहले ही असिन साउथ में काफी मशहूर हो चुकी थीं। उन्होंने तमिल और तेलुगु में कई कामयाब फिल्में कीं। उन्होंने बॉलीवुड में आमिर खान के साथ फिल्म 'गजनी' में काम किया। इसके बाद उन्होंने सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ काम किया।
विज्ञापन

सिद्धार्थ, तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया साउथ की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'बाहुबली' से खूब नाम कमाया। बॉलीवुड में उनकी एंट्री बहुत खास नहीं रही। उन्होंने 'चांद सा रौशन चेहरा' और 'हिम्मतवाला' में अभिनय किया। बॉलीवुड में उनके आइटम गानों 'आज की रात' और 'नशा' को खूब पसंद किया गया।

सिद्धार्थ 
सिद्धार्थ ने बॉलीवुड में ज्यादा फिल्में नहीं कीं हैं लेकिन फिल्म 'रंग दे बसंती' में उन्होंने बेहतरीन किरदार निभाया है। बताया जाता है कि उन्हें बॉलीवुड से कई ऑफर मिले लेकिन उन्होंने कई ऑफर स्वीकार नहीं किए। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के साथ शादी को लेकर वह सुर्खियों में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें