फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr. NTR: जूनियर एनटीआर ने इस खास अंदाज में दी पत्नी को जन्मदिन की बधाई, साझा की प्यारी तस्वीरें

Wed, 26 Mar 2025 11:48 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jr. NTR: अभिनेता जूनियर एनटीआर अपने अभिनय के साथ-साथ अपने परिवार को भी पूरा समय देते हैं। वो अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं इसकी एक झलक तब देखने को मिली, जब उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम में से भी पत्नी को इस खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर और उनकी पत्नी - फोटो : इंस्टाग्राम-@jrntr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों जापान में हैं। जहां वो अपनी फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ के ग्रैंड रिलीज से पहले प्रमोशन में व्यस्त हैं। देवरा जापान में 28 मार्च को रिलीज होनी है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच जूनियर एनटीआर ने अपनी पत्नी लक्ष्मी प्रणति को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर किया बर्थडे विश

विज्ञापन

लक्ष्मी प्रणति जूनियर एनटीआर के साथ ही जापान में मौजूद हैं। पत्नी को बर्थडे विश करते हुए अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता पत्नी के साथ मैचिंग करते हुए ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए एक्टर ने लिखा, “अम्मालू हैप्पी बर्थडे।” एनटीआर के पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाला पोस्ट करते ही फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं देने लगे।
 


 

जापान में पत्नी के साथ एंजॉय कर रहे एक्टर
अभिनेता इन दिनों अपनी पत्नी लक्ष्मी प्रणति के साथ जापान में ही हैं और वहां पर एंजॉय कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर भारत वापस आने के बाद अपनी अगली फिल्म एनटीआर 31 की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।

विज्ञापन


यब खबर भी पढ़ें: Madhu Birthday: पहली फिल्म से मिला स्टारडम, पर नहीं मिलीं बड़ी फिल्में, जानें अजय देवगन की इस हीरोइन की कहानी

2011 में हुई थी दोनों की शादी
जूनियर एनटीआर ने लक्ष्मी प्रणति से साल 2011 में शादी की थी। ये शादी काफी ग्रैंड रही थी। कपल के दो बेटे भी हैं।

यब खबर भी पढ़ें: Sonu Nigam सोनू निगम ने कॉन्सर्ट में पत्थर और बोतल फेंकने की घटना से किया इनकार, गायक ने बताया शो का पूरा हाल

‘देवरा पार्ट 2’ का इंतजार कर रहे दर्शक
जूनियर एनटीआर आखिरी बार 2024 में आई फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जान्हवी कपूर, सैफ अली खान और प्रकाश राज जैसे सितारे भी नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। अब दर्शक इस फिल्म के अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि दर्शक जानना चाहते हैं कि कहानी में आगे क्या होगा। ‘देवरा पार्ट 1’ का निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें