अमरन का ट्रेलर हुआ रिलीज
- फोटो : एक्स @ikamalhaasan
अमरन
शिवकार्तिकेयन की लंबे समय से इंतजार में रही फिल्म इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस ने अपनी आगामी फिल्म ‘अमरन’ की घोषणा की है। ‘अमरन’ को राजकुमार पेरियासामी ने लिखा और निर्देशित किया है। यह कश्मीर की खूबसूरत वादियों के बीच फिल्माई गई है। इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन ने एक फौजी की भूमिका निभाई है। उनके साथ फिल्म में साई पल्लवी भी नजर आएंगी। 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में यह दस्तक देगी।
Rajpal Yadav: 'भूल भुलैया' की सफलता पर बोले राजपाल यादव, कहा- लोगों को पसंद आए इसके किरदार
लकी भास्कर
दिवाली के ही दिन दुलकर सलमान अपनी फिल्म ‘लकी भास्कर’ लेकर आ रहे हैं। प्रशंसक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी जारी हुआ है। इस फिल्म में दुलकर सलमान एक बैंकर की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक बैंकर अचानक से अमीर बन जाता है। यह फिल्म भी 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ब्रदर
जयम रवि और प्रियंका मोहन अभिनीत 'ब्रदर' एक आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो दिवाली पर रिलीज हो सकती है। यह एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है।
बघीरा
कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता श्रीमुरली की फिल्म ‘बघीरा’ भी इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। डॉक्टर सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी प्रशांत नील ने लिखी। प्रशांत कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार निर्देशक हैं, जिन्होंने केजीएफ फ्रेंचाइजी जैसी फिल्म बनाई है। ‘बघीरा’ 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Lucky Baskhar: 'लकी भास्कर' के निर्माताओं ने लिया नया फैसला, पड़ सकता है फिल्म के ओपनिंड डे कलेक्शन पर फर्क