फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Movies: ‘छावा’ के बाद देख सकते हैं साउथ की ये फिल्में, इतिहास की मार्मिक कहानियों पर हैं आधारित

Mon, 17 Feb 2025 02:14 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

South Movies: विक्की कौशल की ‘छावा’ ने सिनेमाघरों में धूम मचा रखी है। ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आज हम आपको ऐसी ही साउथ की कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इतिहास पर आधारित हैं। 
 
विज्ञापन
साउथ की ऐतिहासिक फिल्में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैलेंटाइन डे के मौके पर विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन ही 31 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शानदार ओपनिंग की। साथ ही तीन दिनो में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई। अगर आप भी ऐतिहासिक फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको साउथ की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए पढ़ते हैं…

विज्ञापन

राजन्ना - फोटो : यूट्यूब
राजन्ना
साउथ की फिल्म ‘राजन्ना’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। यह साल 2011 में रिलीज हुई। जो भारत के आजाद होने के पहले के स्वतंत्रता सेनानी सुदाला हनुमंथु के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में नागार्जुन ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

महानती - फोटो : यूट्यूब
महानती
‘महानती’ साउथ इंडियन एक्ट्रेस सावित्री के जीवन पर आधारित है, जो उनके जीवन के उत्थान और पतन को दिखाती है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दुलकर सलमान और कीर्ति सुरेश ने प्रमुख भूमिका अदा की है। 

सायरा नरसिम्हा रेड्डी - फोटो : यूट्यूब
सायरा नरसिम्हा रेड्डी
यह फिल्म भारत के पुराने इतिहास पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि रायलसीमा के सम्राट उलायवाडा नरसिम्हा रेड्डी अंग्रेजों को खत्म करने की लड़ाई लड़ते हैं। इस फिल्म में चिरंजीवी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। 

गौतमीपुत्र सत्कारणी - फोटो : यूट्यूब
गौतमीपुत्र सत्कारणी
यह फिल्म सातवाहन वंश के राजा गौतमीपुत्र शातकर्णी की कहानी पर आधारित है। यह उनके जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म ने साल 2016 में सिनेमाघरों में दस्तक दिया था। 

रुद्रमादेवी - फोटो : यूट्यूब
रुद्रमादेवी
अनुष्का शेट्टी की प्रमुख भूमिका वाली फिल्म 'रुद्रमादेवी' 13वीं शताब्दी की काकतीय वंश की शासक रुद्रमादेवी के जीवन संघर्षों को दिखाती है। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन

पोंनियिन सेलवन - फोटो : यूट्यूब
पोंनियिन सेलवन
विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत ‘पोंनियिन सेलवन’ भी भारतीय इतिहास पर आधारित है। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें