The Raja Saab Teaser Out: प्रभास की ‘द राजा साब’ के जरिए साउथ में एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगने वाला है। जानते हैं ‘द राजा साब’ से पहले साउथ में रिलीज हुईं हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का क्या रहा हाल।
बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ का आज टीजर जारी हो गया है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब टीजर सामने आया है जिसमें हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी की डोज भी देखने को मिली। टीजर में प्रभास अलग अंदाज में नजर आए हैं। टीजर देख कर फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। हालांकि, ‘द राजा साब’ के अलावा भी साउथ में कई हॉरर-कॉमेडी फिल्में बनी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रही हैं। जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।
अरनमनई 4
तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘अरनमनई 4’ साल 2024 में आई थी। इससे पहले फिल्म के तीन पार्ट आ चुके हैं। इस चौथे पार्ट को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म अब ओटीटी पर भी उपलब्ध है।
अनादो ब्रह्मा
तापसी पन्नू की साउथ फिल्म ‘अनाद ब्रह्मा’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। 2017 में आई इस फिल्म की कहानी एक ऐसे घर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें भूत रहता है और इससे बचकर भागने की बजाय घर में रहने वाले लोग भूत को भगाने की कोशिश करते हैं। उसके आगे ऐसे हालात पैदा करते हैं ताकि वो भाग जाए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
पेट्रोमैक्स
तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘पेट्रोमैक्स’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। रोहिन वैंक्टेशन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तमन्ना के साथ प्रेम, योगी बाबू, रामदोस, काली वैंकट, सत्या और टीएसके जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ये तेलुगु फिल्म ‘अनादो ब्रह्मा’ का तमिल रीमेक है। फिल्म में तमन्ना ने मीरा नाम का किरदार निभाया है।
चंद्रमुखी
सुपरस्टार रजनीकांत और नयनतारा की फिल्म ‘चंद्रमुखी’ साउथ की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक बीमारी पर बात करती है। इसी फिल्म की कहानी से प्रेरित है अक्षय कुमार की ‘भूल भुलैया’। रजनीकांत की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और फिल्म को क्रिटिक्स की भी सराहना मिली थी।
कंचना
साउथ इंडस्ट्री की हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में ‘कंचना’ की गिनती प्रमुख तौर पर होती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इसे दर्शकों व समीक्षकों दोनों ने काफी सराहा। बाद में कंचना के कई और पार्ट भी रिलीज हुए।