फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्ति सुरेश संग थरकते दिखे नानी; रिलीज हुआ 'द पैराडाइज’ का गाना ‘येशा नागुला'; जानें क्या है खास?

Sat, 29 Aug 2026 04:58 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Yeshanagula Song Released: फिल्म ‘द पैराडाइज’ का गाना ‘येशा नागुला’ रिलीज हो चुका है। गाना काफी एनर्जी से भरा हुआ और धमाकेदार दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी और कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम- @nameisnani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को फिल्म ‘द पैराडाइज’ का दूसरा गाना ‘येशा नागुला’ मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने अपने यूएस म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज रिलीज किया है। जानें गानें में क्या खास है?

क्या गाना करेगा थिरकने पर मजबूर?

‘येशा नागुला’ फिल्म ‘द पैराडाइज’ का दूसरा गाना है। इस गानें में साउथ अभिनेता नानी के साथ कीर्ति सुरेश भी थिरकती नजर आ रही हैं। यह एक हाई एनर्जी म्यूजिक फील देता है। गानें में दोनों ही एक्टर्स ने जमकर डांस किया है। 

विज्ञापन

फैंस को उनके जबरदस्त डांस मूव्स के साथ-साथ मजेदार और बिहाइंड-द-सीन्स मोमेंट्स भी देखने को मिलते हैं। ‘येशा नागुला’ का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है।

फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘द पैराडाइज’ के बारे में

फिल्म ‘द पैराडाइज’ साउथ सिनेमा की बहुप्रतिक्षित फिल्म है। फिल्म में नानी का किरदार काफी दमदार दिखाया गया है। इसमें एक्शन, ड्रामा और थ्रिल सबकुछ दिखाई दे रहा है। फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला करेगें। इसके टीजर और ट्रेलर में सामने आया नानी का लुक फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। लंबे बालों के साथ वह फिल्म में बेहद खूंखार नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

अभिनेता नानी - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी ‘द पैराडाइज’?
‘द पैराडाइज’ श्रीकांत ओडेला की एक और महत्वाकांक्षी फिल्म है। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी। फिल्म की कास्ट में कई दिग्गज अभिनेता नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें