गीतू मोहनदास एक शानदार राइटर हैं
अभिनेता ने आगे कहा कि गीतू ने 'टॉक्सिक' में रोमांस और कामुकता को ऐसे दिखाया है जैसा कोई और नहीं दिखा सकता। उनके आइडिया बिल्कुल साफ है और वो जो भी करती हैं, उसमें उनका दृढ़ विश्वास होता है। वो एक शानदार राइटर हैं। मैं उनसे बहुत कुछ सीख सकता हूं। इच्छा का स्तर या कुछ भावनाएं, रोमांस या कामुकता, एक महिला किस तरह से दिखा सकती है, एक स्त्री किस तरह से प्रस्तुत कर सकती है, यह पूरी तरह से अलग है। यही मैंने इस फिल्म के दौरान महसूस किया है।
टीजर और यश के इंट्रो में दिखे थे कामुक सीन
यश के जन्मदिन पर 'टॉक्सिक' से यश का फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया गया था। इसकी शुरुआत में ही सेंसेशनल इंटिमेट सीन देखने को मिला था। जहां यश कार में एक महिला के साथ नजर आते हैं। इसके बाद फिल्म के टीजर में भी कुछ ऐसे सीन दिखे थे।
इसमें यश एक कैसीनो में प्रवेश करते हैं, जहां महिलाएं शाइनिंग वाले कपड़ों में डांस करती होती हैं। वीडियो के एक हिस्से में एक महिला यश के ऊपर बैठी हुई दिखाई देती है, जिस पर यश शराब उड़ेल रहे होते हैं।