फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिनेमा सिर्फ निर्माता का नहीं होता', 'KGF' के निर्माता के बयान का यश ने दिया जवाब; पहचान पर उठाया था सवाल

Sun, 16 Aug 2026 10:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yash: यश ने निर्माता अल्लू अरविंद के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने 'केजीएफ' की रिलीज से पहले यश की पहचान पर सवाल उठाया था।
विज्ञापन
यश - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यश अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। वह इसके प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में कन्नड़ स्टार ने निर्माता अल्लू अरविंद की उस टिप्पणी का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने 'केजीएफ' की सफलता से पहले यश की लोकप्रियता पर सवाल उठाया था। 'केजीएफ' की सफलता ने ही यश को पूरे भारत में एक मशहूर कर दिया।
विज्ञापन


क्या बोले थे निर्माता?
शो आप की अदालत में यश से उस बयान के बारे में पूछा गया जो निर्माता अल्लू अरविंद ने दिया था। अल्लू अरविंद ने कहा था 'केजीएफ से पहले यश कौन थे? एक निर्माता फिल्म बनाता है और अभिनेता उसमें काम करके फायदा उठाता है।'

टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले यश?
इस बयान पर यश ने कहा 'यह सच है। मगर मेरा यह भी मानना है कि सिनेमा सिर्फ निर्माता का नहीं होता। सिनेमा में बहुत से लोग काम करते हैं, लेकिन क्रेडिट सिर्फ एक्टर को मिलता है। चाहे वह कैरेक्टर आर्टिस्ट हो या लेखक, सिनेमा में हर कोई कड़ी मेहनत करता है, लेकिन अगर एक्टर उसे संभाल नहीं पाता, तो फिल्म नहीं चलेगी।'

टॉक्सिक - फोटो : एक्स
यश ने की दर्शकों की तारीफ
‘केजीएफ’ स्टार ने आगे कहा 'मुझे लगता है कि दर्शक सही होते हैं, कभी-कभी मैं सोचता हूं कि सारा प्यार एक्टर को ही क्यों मिलता है। फिर मुझे एहसास हुआ कि (काम के) दबाव के बावजूद, जब कोई एक्टर फिल्म के जरिए लोगों से जुड़ पाता है और अपनी भावनाएं पहुंचा पाता है, तो वही चीज काम कर जाती है। मेरा सच में मानना है कि दर्शक कभी गलत नहीं होते।'
विज्ञापन

टॉक्सिक ट्रेलर रिलीज - फोटो : instagram
कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'
यश जल्द ही एक और बड़ी फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लिए तैयारी कर रहे हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें