यश की दमदार एंट्री
केवीएन प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि यश दमदार अंदाज में एंट्री कर रहे हैं। जब वह इवेंट में आए तो वहां पर मौजूद लोग उनकी तस्वीरें लेने लगे। उन्होंने वहां पहले से मौजूद कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी को गले लगाया।
कियारा आडवाणी
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी इवेंट में जबरदस्त अंदाज में पहुंचीं। इवेंट में पहुंच कर उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। कियारा ने कहा हमें समर्थन देने के लिए धन्यवाद।
हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी ने ब्लैक ड्रेस में इवेंट में एंट्री की। उन्होंने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया। अभिनेत्री काफी खुश नजर आईं। इवेंट में उन्होंने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए पिछले दो-तीन वर्षों से बहुत जरूरी रही है।
रुक्मिणी वसंत
रुक्मिणी वसंत इवेंट में ऑफ शोल्डर रेड ड्रेस में पहुंचीं। वह वहां मौजूद अभिनेत्रियों से गले मिलीं। अभिनेत्री का सभी ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मैं चेन्नई आकर बहुत खुश हूं।
गीतू मोहनदास
इवेंट में गीतू मोहनदास भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मैं सबसे अच्छे कलाकारों के साथ भारत की सबसे बड़ी फिल्म कर रही हूं।
इवेंट में अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और विग्नेश शिवन भी नजर आए।