फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Tarun: मुश्किलों में घिरे राज तरुण, महिला ने तेलुगु अभिनेता पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 05 Jul 2024 06:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तेलुगु अभिनेता राज तरुण पर एक महिला ने उन्हें धोखा देने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी महिला के साथ मिलकर अभिनेता ने उन्हें धोखा दिया है।
 
विज्ञापन
राज तरुण - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगू अभिनेता राज तरुण मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी लिव-इन पार्टनर को धोखा दिया है।
विज्ञापन

Kalki 2898 AD Week 1: ‘कल्कि 2898 एडी’ हिंदी को टॉप 20 में भी नहीं मिली जगह, क्या साजिश का शिकार हुई फिल्म?

महिला ने लगाए गंभीर आरोप
गुरुवार शाम (4 जुलाई) को नरसिंगी पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि उनके और राज तरुण के बीच 10 साल से संबंध है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अभिनेता ने किसी दूसरी महिला के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया है। शिकायतकर्ता ने राज तरुण के साथ रहने की इच्छा जताई है। 
विज्ञापन

Prabhas Upcoming Films: 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज के बाद कई फिल्में हैं पाइपलाइन में, 'बाहूबली 3'-'स्पिरिट'...

जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में पुलिस ने कहा कि इस शिकायत की जांच की जा रही है। अगर शिकायतकर्ता की ओर से कोई सबूत पेश किए जाते हैं तो पुलिस उस आधार आगे की कार्रवाई करेगी। 
Bigg Boss OTT 3: नेजी ने लड़ाई में लवकेश को कह दी भैंस चराने की बात, भड़के एल्विश यादव ने किया कटाक्ष

राज तरुण ने दी प्रतिक्रिया
राज तरुण के फिल्मी करियर की बात करें तो वह 'उय्याला जम्पला', 'कुमारी 21 एफ' और 'सिनेमा चुपिस्टा मावा' जैसी फिल्मों में काम कर चुके है। वहीं, इस पूरे मामले पर अभिनेता की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस में शिकायत करने सहित मामले में कानूनी रूप से भी आगे बढ़ेंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही तिरागबदरा सामी नाम की फिल्म में नजर आएंगे। 
Despicable Me 4 Review: संवाद के लिए भाषा की जरूरत नहीं होती, मिनियन्स की बातें देख लोटपोट हो जाएंगे..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें