जिंदगी को जीना चाहते हैं
प्रणव अपने माता-पिता मोहनलाल और सुचित्रा के इकलौते बेटे हैं। मोहनलाल की पत्नी सुचित्रा बताती हैं कि इन दिनों प्रणव स्पेन में खेतों में काम कर रहे हैं। वह कहती हैं, 'उसे मीडिया और खबरों से दूर रहना पसंद है। वह खुद एक अच्छा कलाकार है, लेकिन उसे यात्रा करना पसंद है, किताबें पढ़ने का बहुत शौक है। असल में वह एक खास कार्यक्रम वर्क अवे का हिस्सा है। इसमें रहने और खाने के बदले लोगों को काम करना पड़ता है।' सुचित्रा ने यह भी बताया कि प्रणव जिस कार्यक्रम का हिस्सा हैं, उसमें वह बकरियों और घोड़ों की देखभाल भी कर रहे हैं।
प्रणव ने जीता अभिनय के लिए अवॉर्ड
प्रणव अपने पिता मोहनलाल की तरह ही फिल्मों में अभिनय भी करते हैं। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी, साल 2002 की फिल्म 'ओन्नामन' में उन्होंने शानदार काम किया, इस फिल्म के लिए प्रणव को बाल कलाकार के तौर पर केरल का राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिला। साल 2018 में उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता एक फिल्म की इस फिल्म का नाम 'आधी' था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इसके अलावा भी उन्होंने कुछ और फिल्मों में काम किया है।
मोहनलाल की फिल्मों पर भी पत्नी ने रखी राय
सुचित्रा ने अपने बेटे के खेतों में काम करने वाली बात का कारण बताया ही दिया है। पिछले दिनों उन्होंने अपने पति मोहनलाल की फिल्मों पर भी अपनी राय रखी। सुचित्रा ने कहा था कि अगर मुझे अपने पति की कोई फिल्म पसंद नहीं आती है, तो मैं उन्हें कह देती हूं। इस तरह से वह अपनी राय मोहनलाल की फिल्मों के बारे में रखती हैं।