फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूट्यूब से क्यों हटा 'केडी द डेविल' का ट्रेलर? नोरा फतेही के गाने की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद अब ऐसा क्या हुआ

Fri, 24 Apr 2026 11:57 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

KD The Devil Trailer Removed From YouTube: ध्रुव सरजा और संजय दत्त की बहुचर्चित साउथ फिल्म 'केडी द डेविल' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के बाद अब इसका ट्रेलर भी यूट्यूब से हटा दिया गया है। जानिए क्या रही वजह?
विज्ञापन
केडी द डेविल - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता ध्रुव सरजा और संजय दत्त की साउथ फिल्म 'केडी द डेविल' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही यूट्यूब से हटा दिया गया। यह इस फिल्म के 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के हिंदी संस्करण को हटाए जाने के बाद सामने आया है। इस गाने में नोरा फतेही ने डांस किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

यूट्यूब से क्यों हटाया गया ट्रेलर?
यूट्यूब से 'केडी द डेविल' का ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही समय बाद प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। मेकर्स (KVN प्रोडक्शंस) ने बताया कि इसमें कुछ अमान्य कंटेंट था। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा है कि वह अब सेंसर बोर्ड के नियमों के अनुसार बदलाव करके नया ट्रेलर अपलोड करेंगे।

गाने पर विवाद
इससे पहले फिल्म 'केडी द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर काफी बवाल हुआ था। लोगों का कहना था कि गाने के बोल बहुत अश्लील और आपत्तिजनक हैं। इस विरोध के बाद गाने को यूट्यूब से हटाना पड़ा था। इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त हैं।

गाने के विवाद पर निर्देशक की पत्नी ने किया था बचाव?
विवादों के बीच फिल्म के निर्देशक प्रेम की पत्नी रक्षिता ने उनका बचाव किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में पहले भी 'चोली के पीछे' जैसे गाने बने हैं, तो सिर्फ इस गाने पर ही नाराजगी क्यों? उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म और उनके पति को गाली देने वालों की भी कड़ी आलोचना की और कहा कि एक गाने के आधार पर किसी को 'बुरा लेखक' नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'केडी द डेविल'
साउथ फिल्म 'केडी द डेविल' 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की स्टार कास्ट काफी बड़ी है-
ध्रुव सरजा- कालिदास (मुख्य नायक)
किच्चा सुदीप- काला भैरव 
संजय दत्त- धक देवा 
शिल्पा शेट्टी- सत्यवती 
नोरा फतेही- विशेष भूमिका (गाना) 

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: 'बाहुबली 2' के बाद 'दंगल' के कलेक्शन पर 'धुरंधर 2' की निगाहें, जानें 37वें दिन की कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें