फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parvathy Krishna: कौन हैं पार्वती कृष्णा? फेस योगा के नाम पर हो रहीं ट्रोल; यूजर्स को दिया ऐसा जवाब

Sat, 18 Apr 2026 05:17 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Parvathy Krishna: सोशल मीडिया पर पार्वती कृष्णा ट्रोल हो रही हैं। इसकी वजह फेस योगा को लेकर किए गए उनके दावे हैं। पार्वती कृष्णा का फिल्मी कनेक्शन भी है। 
विज्ञापन
पार्वती कृष्णा - फोटो : इंस्टाग्राम@parvathy_r_krishna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर पार्वती कृष्णा को कई लोग फॉलो करते हैं, वह बतौर एक्सपर्ट फेस योगा सिखाती हैं। इसी वजह से वह एक विवाद का हिस्सा बन गईं और नेटिजंस द्वारा ट्रोल भी की जा रही हैं। जानिए, क्या है ये पूरा मामला? और पार्वती कृष्णा का फिल्मी दुनिया से क्या रिश्ता है? 

विज्ञापन

पार्वती कृष्णा - फोटो : इंस्टाग्राम@parvathy_r_krishna

पार्वती के दावे पर खड़ा हुआ विवाद 
पार्वती कृष्णा सोशल मीडिया पर दावा करती हैं कि वह फेस योगा से शॉर्प जॉलाइन बनाने में लोगों की मदद करती हैं। इससे चेहरा काफी हद तक बदल सकता है। लेकिन यह बात कुछ लोगों को हजम नहीं हुई। नेटिजंस ने फेस योगा से चेहरे में बदलाव की बात को नाकार और इसे गुमराह करने जैसा बताया।  खासकर एक यूट्यूबर चंद्रशेखर रमेश ने पार्वती कृष्णा के दावों की आलोचना की। 

विज्ञापन

पार्वती कृष्णा - फोटो : इंस्टाग्राम@parvathy_r_krishna

पार्वती ने दिया ट्रोल्स को जवाब 
जब पार्वती कृष्णा की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग ज्यादा होने लगी तो एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने जवाब दिया। इसमें उनका कहना है कि वह एक फेस योगा की एक्सपर्ट हैं, उनके पास सर्टिफिकेट भी है। वह कई लोगों की इस मामले में मदद कर चुकी हैं। ट्रोल करने वालों पर भी पार्वती ने निशाना साधा है, इसमें यूट्यूबर चंद्रशेखर रमेश भी शामिल हैं। पार्वती के इंस्टाग्राम वीडियो पर कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया है।  

फिल्मों से क्या है पार्वती कृष्णा का कनेक्शन
पार्वती कृष्णा एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री हैं। वह मलयालम फिल्मों में अभिनय करती हैं। साल 2014 में ‘एंजल’ नामक की फिल्म से पार्वती ने अपना करियर शुरू किया। फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल भी किए। इसमें ‘ईश्वरन साक्षीयायी’ और ‘रात्री माजा’ जैसे सीरियल शामिल हैं। 
पार्वती ने कई शो भी होस्ट किए। मलयालम का पॉपुलर शो ‘किडिलम’ को भी वह होस्ट कर चुकी हैं।  


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें