सार
Who is Lenin Bharathi: सुपरस्टार रजनीकांत फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। साथ ही वह समाजसेवा में भी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में लेनिन भारती नाम के शख्स ने उन्हें नकली समाजसेवी कह दिया। जानिए, किस वजह से उसने ऐसा कहा? और कौन है लेनिन भारती?
पिछले दिनों रजनीकांत ने एक सफाई कर्मचारी पद्मा से मुलाकात की। इस महिला को सफाई करते हुए लाखों की सोने की ज्वेलरी मिली, जिसे उसने अपने सीनियर्स और बाद में पुलिस को सौंपा था। पद्मा की सच्चाई, ईमानदारी से रजनीकांत खुश हुए। उन्होंने सफाई कर्मचारी पद्मा को अपने घर बुलाया और सोने की चेन तोहफे में दी। यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इसी खबर पर लेनिन भारती ने रिएक्शन देते हुए रजनीकांत को नकली समाजसेवी कहा। साथ ही ऐसा कहने के पीछे की वजह भी साझा की है। आखिर रजनीकांत पर इस तरह के आरोप लगाने वाला शख्स कौन है? जानिए।
लेनिन भारती ने पोस्ट के जरिए रजनीकांत पर लगाया आरोप
लेनिन भारती दक्षिण भारतीय अभिनेता और फिल्ममेकर हैं। हाल ही में उन्होंने रजनीकांत को निशाना बनाते हुए एक ट्वीट किया। इसमें वह लिखते हैं, ‘आप कहां थे रजनीकांत? जब सफाई कर्मचारी रिपन बिल्डिंग के गेट पर अपने अधिकारों के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे? क्या आप उन्हें सिर्फ उनकी यूनिफॉर्म से पहचानेंगे जिससे आप अपनी तथाकथित दरियादिली दिखा सकें, आप नकली समाजसेवी हैं?’
ये खबर भी पढ़ें: आत्मकथा लिख रहे रजनीकांत; बेटी ने किया खुलासा, बोलीं- संघर्ष के दिनों से सुपरस्टार तक का सफर करेंगे साझा
रजनीकांत के फैंस ने किया लेनिन को ट्रोल
जब लेनिन भारती ने रजनीकांत को नकली परोपकारी और समाजसेवी कहा तो फैंस नाराज हो गए। लेनिन भारती को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। साथ ही कुछ लोगों ने रजनीकांत के काम को पूरी तरह से सपोर्ट किया।
इन फिल्मों के लिए चर्चित हैं लेनिन भारती
लेनिन भारती के करियर फ्रंट की बात करें तो वह तमिल फिल्मों के नामी कलाकार हैं, कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। साथ ही बतौर डायरेक्टर, राइटर भी काम करते हैं। साल 2018 में बतौर निर्देशक उन्होंने पहली फिल्म ‘मेर्कु थोडार्ची मलाई’ बनाई थी। फिल्म में एंटनी और गायत्री कृष्णा ने अहम किरदार निभाए थे। फिल्म एक सोशल इश्यू को उठाती थी, इसे बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रेस्पॉन्स मिला था।