फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं आशु रेड्डी? एक्ट्रेस पर लगा 9.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, ‘जूनियर सामंथा’ कहते हैं लोग

Mon, 27 Apr 2026 10:06 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Ashu Reddy: टीवी एक्ट्रेस आशु रेड्डी एक कथित धोखाधड़ी के मामले में फंस गई हैं। जानिए कौन हैं आशु रेड्डी और क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन
आशु रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ की अभिनेत्री आशु रेड्डी मुश्किल में फंस गई हैं। अभिनेत्री पर 9.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। बताया गया है कि उन्होंने शादी का वादा करके आर्थिक शोषण किया है। हैदराबाद सेंट्रल क्राइम स्टेशन (सीसीएस) ने यह मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

विज्ञापन

आशु रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं आशु रेड्डी?
आशु रेड्डी का जन्म 15 सितंबर 1995 को अमेरिका के डलास, टेक्सास में हुआ था। बाद में उन्होंने भारत आकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया।

आशु रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम

करियर की शुरुआत
आशु ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया से की। वो शुरुआत में डबस्मैश और इंस्टाग्राम पर लिप-सिंक वीडियो बनाती थीं, जिससे उन्हें काफी पहचान मिली। उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ी कि लोग उन्हें ‘जूनियर सामंथा’ भी कहने लगे, क्योंकि उनका लुक एक्ट्रेस समांथा से मिलता-जुलता है।

आशु रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मों और टीवी में एंट्री
आशु ने 2018 में तेलुगु फिल्म ‘चल मोहन रंगा’ से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद वो 2019 में ‘बिग बॉस तेलगु सीजन 3’ में नजर आईं, जिससे उन्हें घर-घर पहचान मिली। वो बाद में ‘बिग बॉस नॉन स्टॉप’ में भी दिखाई दीं और टीवी पर अपनी अलग पहचान बनाई।

आशु रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम

और क्या करती हैं?
आशु रेड्डी सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं हैं, बल्कि वे टीवी होस्ट भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वे सोशल मीडिया स्टार हैं। आशु फैशन और ब्यूटी कंटेंट के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया से फिल्मों और रियलिटी शो तक का उनका सफर काफी तेजी से आगे बढ़ा है। आज वो तेलुगु एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं।

विज्ञापन

आशु रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल में क्यों चर्चा में हैं?
हाल ही में आशु रेड्डी एक विवाद की वजह से भी खबरों में आई हैं, जिसमें उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज होने की बात सामने आई। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें